लाइव न्यूज़ :

गौतम गंभीर के दो वोटर कार्ड वाले मामले पर 13 मई को कोर्ट सुनाएगा फैसला, आप ने दर्ज कराई थी शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 16:27 IST

दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019: गौतम गंभीर पर दो वोटर कार्ड में नाम रखने का 'आप' के आरोप के बाद बीजेपी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 2013 में कथित तौर पर तीन मतदाता पहचान पत्र रखने को लेकर जवाब मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने कहा  था कि कि यह आपराधिक मामला है और गौतम गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए।क्रिकेट से राजनीति में आये गौतम गंभीर की तरफ से इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी गौतम गंभीर पर 2 वोटर आईडी कार्ड रखने के कथित आरोप पर तीस हजारी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। 13 मई को तीस हजारी कोर्ट इसपर फैसला सुनाएगा। आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने  गौतम गंभीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव 2019 से राजनीति में एंट्री कर रहे हैं। क्रिकेट से राजनीति में आये गौतम गंभीर की तरफ से इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने कहा  था कि कि यह आपराधिक मामला है और गौतम गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए। आतिशी ने गौतम गंभीर पर आरोप लगाया है कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं। 

आतिशी ने कहा, गौतम गंभीर को इस अपराध के लिए एक साल तक की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है। गौतम गंभीर पर दो वोटर कार्ड में नाम रखने का 'आप' के आरोप के बाद बीजेपी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 2013 में कथित तौर पर तीन मतदाता पहचान पत्र रखने को लेकर जवाब मांगा था। 

बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने यह दावा भी किया था कि केजरीवाल की पत्नी के पास अभी तीन पहचान पत्र हैं। खुराना ने स्क्रीनशॉट के साथ ट्वीट किया कि सुनीता बंगाल की उत्तरी कोलकाता लोकसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और दिल्ली के चांदनी चौक की रजिस्टर्ड वोटर हैं।

टॅग्स :गौतम गंभीरदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए