लाइव न्यूज़ :

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर हुआ जानलेवा हमला, कहा-मैंने आजतक हिंसा की राजनीति नहीं की

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2024 15:44 IST

राम कृपाल यादव ने कहा है कि मैं सोच भी नहीं सकता कि मेरे ऊपर फायरिंग हो सकती है, क्योंकि आज तक मैंने हिंसा की राजनीति नहीं की। 40 साल हो गए, मैं तो अकेले चलने वाला व्यक्ति हूं।

Open in App

पटना: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर मतदान केन्द्र के पास शनिवार की देर शाम हुई फायरिंग की घटना के बाद माहौल गर्म हो गया है। इस घटना के लिए रामकृपाल यादव ने राजद को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार की सुबह मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शनिवार शाम वह क्षेत्र के पोलिंग बूथ का भ्रमण करने के लिए निकले थे, इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि स्थानीय विधायक रेखा देवी बूथ पर मतदान को बाधित करने की कोशिश कर रही हैं। इसका लोगों ने विरोध भी किया। शासन-प्रशासन आया और अपना काम किया। 

उन्होंने कहा कि मैं जब गया तो उस समय लगभग 6.30 बज रहा होगा। पोलिंग बूथ बंद हो गया था। मैं वहां अपने समर्थकों से बात कर रहा था। मामले को जानने की कोशिश कर रहा था। यहां मैं लोगों से मिलने जा रहा था तो रास्ते में निकलते के साथ पटना-डोभी फोर लेन पर 20-25 आदमी इकट्ठा थे। जैसे ही मैं गया तो तीन-चार राउंड फायरिंग की गई। काफी भीड़ थी, किसी तरह मैं वहां से बाहर निकला। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन जल्द ही समझ गया कि फायरिंग हुई है। 

राम कृपाल यादव ने कहा है कि मैं सोच भी नहीं सकता कि मेरे ऊपर फायरिंग हो सकती है, क्योंकि आज तक मैंने हिंसा की राजनीति नहीं की। 40 साल हो गए, मैं तो अकेले चलने वाला व्यक्ति हूं। मैं राजद में भी था। ऐसी राजनीति राजद की होगी, यह सोच हमारे अंदर नहीं थी। मैंने कभी इस तरह से सोचा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि पाली और दानापुर में भी उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया। 

उन्होंने कहा कि हिंसा की ये राजनीति बहुत दुखद है। सारण में भी इस तरह की घटना हुई थी। विपक्ष बौखला गया है। रामकृपाल यादव ने कहा कि हमारे, हमारे बेटे और कार्यकर्ता को टारगेट कर हमला किया जा रहा है। राजद के लोग हार के डर से ऐसा कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहार लोकसभा चुनाव २०२४BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप