लाइव न्यूज़ :

भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है, अमित शाह ने दिया संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 18:36 IST

भाजपा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 40 पर आगे चल रही है या उनमें से कुछ पर जीत हासिल कर चुकी है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 का है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आने के मद्देनजर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है2014 के मुकाबले सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आने के मद्देनजर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 40 पर आगे चल रही है या उनमें से कुछ पर जीत हासिल कर चुकी है।

राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 का है। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ गत पांच वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूं।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश पार्टी प्रमुख सुभाष बराला का भी आभार व्यक्त किया। शाह ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विश्वास प्रकट करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का अभिनंदन किया। रूझानों एवं नतीजों से प्रतीत होता है पश्चिमी राज्य में भाजपा एवं शिवसेना का भगवा गठबंधन बहुमत हासिल कर लेगा। बहरहाल, उसे 2014 के मुकाबले सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019मनोहर लाल खट्टरअमित शाहहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील