लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कांग्रेस को ‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’ कहा, विपक्षी दल ने पलटवार में उसे 'गोडसे पार्टी' कहा

By भाषा | Updated: January 23, 2020 00:56 IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टी के नेताओं ने संशोधित नागरिकता काननू (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों का इस्तेमाल हिंदुओं को ‘‘गाली’’ देने के लिए किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने बुधवार को कई विपक्षी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदुओं को ‘‘गाली’’ देने का आरोप लगाया और साथ ही कांग्रेस को ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’’ करार दिया। कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भाजपा को ‘‘नाथूराम गोडसे पार्टी’’, ‘‘भ्रष्ट जुमला पार्टी’’ और ‘‘बिकाऊ जनता पार्टी’’ कहा।

भाजपा ने बुधवार को कई विपक्षी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदुओं को ‘‘गाली’’ देने का आरोप लगाया और साथ ही कांग्रेस को ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’’ करार दिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टी के नेताओं ने संशोधित नागरिकता काननू (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों का इस्तेमाल हिंदुओं को ‘‘गाली’’ देने के लिए किया।

पात्रा ने कहा कि चव्हाण (कांग्रेस नेता) ने एक जनसभा में कहा था कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ हाथ मिलाने का मन बना लिया था क्योंकि मुस्लिम भाजपा को रोकना चाहते थे।

उन्होंने दावा किया इससे पता चलता है कि विपक्षी दल का हिंदू सहित किसी अन्य धर्म के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। पात्रा ने राकांपा नेता के बयान का भी जिक्र किया। आजादी की लड़ाई में आरएसएस के शामिल ना होने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित तंज पर पात्रा ने जवाब में कहा कि क्या सोनिया गांधी के माता-पिता ने भारत की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था? सोनिया गांधी इटली मूल की हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसका नाम ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’’ होना चाहिए। इस पर पलटवार करते हुये, कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता इसलिए ये नाम दे रहे हैं क्योंकि उन पर ‘‘बढ़ती बेरोजगारी’’ का असर पड़ रहा है।

उन्होंने भाजपा को ‘‘नाथूराम गोडसे पार्टी’’, ‘‘भ्रष्ट जुमला पार्टी’’ और ‘‘बिकाऊ जनता पार्टी’’ कहा।

एक उर्दू अखबार की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए, पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कभी अपनी पार्टी को ‘‘मुसलमानों की पार्टी’’ के रूप में वर्णित किया था और इसके नेताओं ने भगवा आतंक जैसे शब्द गढ़े थे।

पात्रा ने दावा किया, कांग्रेस ने ‘‘मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति’’ की है। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी की टिप्पणियों का भी जिक्र किया कि मुसलमानों ने आठ शताब्दियों तक देश पर शासन किया।

पात्रा ने दावा किया कि शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के एक वीडियो में बच्चों को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की कथित तौर पर ‘‘हत्या’’ करने के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने इस पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि इस तरह का ‘‘जहर’’ किसने फैलाया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक दुखद घटना है कि देश में हिंदुओं के खिलाफ जहर बोया जा रहा है।’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससंबित पात्रासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप