लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र बांटे जाने को भाजपा ने बताया घोटाला, कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2022 17:44 IST

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि जिस नियुक्ति पत्र को डीआईजी शिवदीप लांडे ने अपने कार्यालय में बांटा था, उसी नियुक्ति पत्र को नीतीश-तेजस्वी की सरकार फिर से बांट रही है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार की मंशा साफ है।उन्होंने कहा कि जिस बहाली की नियुक्ति पत्र वो बांट रहे हैं उसका विज्ञापन कब निकाला गया?उन्होंने यह भी सवाल पूछ दिया कि नीतीश कुमार 4 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षक को स्थाई क्यों नहीं कर रहे हैं?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा धड़ाधड़ नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर भाजपा नियुक्ति हमलावर हो गई है। भाजपा ने इसे नियुक्ति वाली नौटकी और नियुक्ति घोटाला बताया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि जिस नियुक्ति पत्र को डीआईजी शिवदीप लांडे ने अपने कार्यालय में बांटा था, उसी नियुक्ति पत्र को नीतीश-तेजस्वी की सरकार फिर से बांट रही है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मंशा साफ है। जिस बहाली की नियुक्ति पत्र वो बांट रहे हैं उसका विज्ञापन कब निकाला गया? फाइनल रिजल्ट कब जारी की गई? इन तमाम चीजों का श्वेत पत्र जारी कर बिहार की जनता को बताए। विजय सिन्हा ने कहा कि ये घोटाला वाली नियुक्ति पत्र है। उन्होंने नीतीश कुमार से कहा कि चालक बनिये, चालाक नहीं। आप नियुक्ति पत्र बांटकर लोगो को भ्रमित कर रहे हैं। 

साथ ही उन्होंने यह भी सवाल पूछ दिया कि नीतीश कुमार 4 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षक को स्थाई क्यों नहीं कर रहे हैं? भाजपा सदन के अंदर हमेशा नीतीश सरकार को सावधान करती रही, लेकिन नीतीश कुमार के जिद के कारण बिहार बर्बाद हो रहा है। वहीं, भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार झूठ की सरकार है। दोबारा नियुक्ति पत्र बांटकर ये लोग नियुक्ति घोटाला कर रहे हैं। 

जिस तरीके से 10 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को नियुक्ति, जिला आवंटन और वेतन उठाने के बाद उन्हें दोबारा नियुक्ति पत्र दी जा रही है। चाचा भतीजा बिहार की जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 9 हजार से ज्यादा मेडिकल कर्मियों और पंचायत विभाग के कर्मियों को जो नियुक्ति पत्र बांटा गया उनकी नियुक्ति भी पहले ही हो चुकी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील