लाइव न्यूज़ :

BJP Bihar Executive: सम्राट चौधरी की नई टीम, 38 पदाधिकारियों की सूची पेश, 12 को प्रदेश उपाध्यक्ष और पांच को महासचिव बनाया, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 22:11 IST

BJP Bihar Executive: राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान के बेटे गुरु प्रकाश पासवान (महासचिव) और राजेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष) भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे12 को प्रदेश उपाध्यक्ष और पांच को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।एक कार्यालय सचिव (कार्यालय मंत्री) भी शामिल हैं। नये पदाधिकारियों में से कोई भी राज्य विधानमंडल का मौजूदा सदस्य नहीं है।

BJP Bihar Executive: भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जातीय समीकरण और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के बीच संतुलन बनाते हुए बुधवार को पार्टी की नयी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया। चौधरी ने 38 पदाधिकारियों की सूची पेश की, जिसमें से 12 को प्रदेश उपाध्यक्ष और पांच को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

नयी कार्यकारिणी में 12 प्रदेश सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय सचिव (कार्यालय मंत्री) भी शामिल हैं। साथ ही दो-दो लोगों को सह कोषाध्यक्ष, सह प्रभारी मुख्यालय और सह कार्यालय सचिव बनाया गया है। नये पदाधिकारियों में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान के बेटे गुरु प्रकाश पासवान (महासचिव) और राजेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष) भी शामिल हैं।

सिंह को 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के कारण भाजपा से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, सिंह को पिछले साल पार्टी में वापस लाया गया।

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, चौधरी, जो बिहार के एक शक्तिशाली ओबीसी राजनीतिक परिवार से हैं, ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि पार्टी की नयी टीम के आधे से अधिक सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित समुदाय से हो। भाजपा की नयी प्रदेश कार्यकारिणी के नये पदाधिकारियों में से कोई भी राज्य विधानमंडल का मौजूदा सदस्य नहीं है।

टॅग्स :Bihar BJPPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए