लाइव न्यूज़ :

प्याज के मुद्दे पर भाजपा का केजरीवल पर हमला, मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव

By भाषा | Updated: October 20, 2019 22:49 IST

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया ‘प्याज के अभाव’ का मुद्दा वितरण ‘प्रणाली में घोटाले’ की तरफ इंगित करता है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंदर गुप्ता ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हमला बोला और राष्ट्रीय राजधानी में प्याज का ‘कृत्रिम संकट’ पैदा करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय सरकार की जमकर आलोचना की।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया ‘प्याज के अभाव’ का मुद्दा वितरण ‘प्रणाली में घोटाले’ की तरफ इंगित करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता जल्दी ही इस मसले पर विरोध दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

गुप्ता ने आरोप लगाया, ‘‘इस महीने की एक तारीख को आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र सरकार को प्याज का आर्डर दिया था और चार अक्टूबर को इसे रद्द कर दिया। उन्होंने प्याज का स्टाक देखने के मद्देनजर अपना प्रतिनिधि नासिक भेजने से मना कर दिया। केजरीवाल और उनकी सरकार लोगों के भ्रमित कर रही है।’’ आम आदमी पार्टी अथवा दिल्ली सरकार से इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए