लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने केजरीवाल के पीएम मोदी की डिग्री पर उठाए सवाल पर कसा तंज, पोस्टर के जरिए कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2023 11:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दिल्ली कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर पूछे गए सवालों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए पोस्टर लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर पर लिखा था, "डिग्री तो बहाना है, केजरीवाल को भ्रष्टाचार से नजर हटाना है।"यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप के बाद आया है कि शायद 'पीएम मोदी की डिग्री नकली है'।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दिल्ली कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर पूछे गए सवालों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर पर लिखा था, "डिग्री तो बहाना है, केजरीवाल को भ्रष्टाचार से नजर हटाना है।" यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप के बाद आया है कि शायद 'पीएम मोदी की डिग्री नकली है'। 

शनिवार को एक मीडिया संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की शिक्षा और पिछले कई कार्यक्रमों के दौरान उनकी कुछ टिप्पणियों के बारे में कई सवाल उठाए थे। गुजरात उच्च न्यायालय ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के सात साल पुराने उस आदेश को शुक्रवार को रद्द कर दिया था, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया था। अदालत ने केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

आम आदमी पार्टी ने साल 2016 में भी इस मुद्दे को उठाया था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह और तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन आरोपों को खारिज करने के लिए संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोदी की डिग्री प्रदर्शित की थी और प्रधानमंत्री मोदी को कथित तौर पर बदनाम करने की कोशिश के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री से माफी की मांग की थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBharatiya Janata Partyनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप