लाइव न्यूज़ :

भाई! बिहार में पाकिस्तान मत बनाओ, खुद पाकिस्तान चले जाओ, भाजपा ने नीतीश कुमार को उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति पर घेरा

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2022 15:41 IST

बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने नीतीश कुमार पर मुस्लिम परस्ती और इस्लाम परस्ती की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस तरह की मुस्लिम परस्ती और इस्लाम परस्ती की राजनीति कर रहे हैं वह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने सीएम नीतीश कुमार पर 'बिहार में पाकिस्तान बनाने' का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार की मंशा हर स्कूल में उर्दू शिक्षकों को बहाल करने की है। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। 

पटनाः नीतीश कुमार द्वारा गरीब और पिछड़े राज्यों पर केंद्र के ध्यान नहीं देने के आरोपों के बाद भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर स्कूलों में उर्दू को बहाल करने के इरादे से निशाना साधा। 2 महीने पहले नीतीश कुमार के संबंध तोड़ने के बाद से बिहार में भाजपा की राज्य इकाई खफा है। भाजपा ने सीएम पर 'बिहार में पाकिस्तान बनाने' का आरोप लगाया। 

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने  कहा कि “सीएम नीतीश कुमार की मंशा हर स्कूल में उर्दू शिक्षकों को बहाल करने की है। बिहार विधानसभा में उर्दू जानने वालों को नियुक्त करने की आवश्यकता क्यों है? अब हर थाने में उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की जाएगी।'  भाजपा प्रवक्ता ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए एक ट्वीट में लिखा, बिहार के मुस्लिम बहुल सीमावर्ती जिले में दलित-पिछड़े-अति पिछड़े तबाह है। भाई! बिहार में पाकिस्तान मत बनाओ, खुद पाकिस्तान चले जाओ।

निखिल आनंद ने नीतीश कुमार पर मुस्लिम परस्ती और इस्लाम परस्ती की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस तरह की मुस्लिम परस्ती और इस्लाम परस्ती की राजनीति कर रहे हैं वह बिहार के लिए दुर्भाग्य है। एक खास व्यक्ति को गृह सचिव बनाकर 10 साल तक पाल पोसकर रखते हैं। और फिर उसको चीफ सेक्रेटरी बनाते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बीते दिनों सचिवालय में करीब 200 उर्दू अनुवादक और आशुलिपिक को नियुक्ति पत्र प्रदान की। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘गरीब राज्यों के लिए कुछ किए बिना झूठा प्रचार-प्रसार हो रहा है।'' नीतीश कुमार ने दावा किया कि वे "प्रचार प्रसार (प्रचार)" के अलावा गरीब राज्यों के लिए बहुत कम काम कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :Bihar BJPNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"