लाइव न्यूज़ :

असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनाव में खर्च किए 252 करोड़, जानें सबकुछ

By भाषा | Updated: November 11, 2021 22:25 IST

तृणमूल कांग्रेस की ओर से सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक उसने पश्चिम बंगाल में भाजपा से कुछ ज्यादा 154.28 करोड़ रुपये खर्च किए। 

Open in App
ठळक मुद्दे60 प्रतिशत हिस्से का इस्तेमाल उसने सिर्फ तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में किया।पांच राज्यों के चुनाव में प्रचार में 252,02,71,753 रुपये खर्च किए। असम में उसने 43.81 करोड़ रुपये और पुडुचेरी में 4.79 करोड़ रुपये खर्च किए।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार पर 252 करोड़ रुपये खर्च किए और इस राशि के 60 प्रतिशत हिस्से का इस्तेमाल उसने सिर्फ तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में किया।

भाजपा की ओर से निवार्चन आयोग को सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक पार्टी ने इन पांच राज्यों के चुनाव में प्रचार में 252,02,71,753 रुपये खर्च किए। इनमें से असम में उसने 43.81 करोड़ रुपये और पुडुचेरी में 4.79 करोड़ रुपये खर्च किए। तमिलनाडु में पार्टी ने 22.97 करोड़ रुपये खर्च किए। दक्षिण के इस राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से सत्ता छीनने में सफल रही। भाजपा को राज्य में सिर्फ 2.6 प्रतिशत मत मिले थे।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए पूरा दमखम झोंक दिया। इस राज्य में पार्टी ने 151 करोड़ रुपये खर्च किए। केरल में जहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) अपनी सत्ता बचाने में सफल रहा वहां भाजपा ने 29.24 करोड़ रुपये खर्च किए।

विभिन्न दलों की ओर से सौंपे गए खर्च को ब्योरे को निर्वाचन आयोग सार्वजनिक किया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक उसने पश्चिम बंगाल में भाजपा से कुछ ज्यादा 154.28 करोड़ रुपये खर्च किए। 

टॅग्स :BJPelection commissionअसमतमिलनाडुममता बनर्जीTamilnaduMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos