लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप- मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को और लंबा करने में लगी हुई है भाजपा, पीएम मोदी को भी घेरा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 19, 2023 14:45 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्विटर पर मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कहा कि जो भी दिन बीत रहा है वो ये विश्वास दिला रहा है कि पीएम मोदी और बीजेपी समाधान के बजाय संघर्ष को और लंबा करने में लगी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में जारी जातीय हिंसा को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधाकेसी वेणुगोपाल ने कहा- मणिपुर जल रहा है और पीएम अमेरिका जा रहे हैंकहा- बीजेपी समाधान के बजाय संघर्ष को और लंबा करने में लगी हुई है

नई दिल्ली: मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिछले 50 दिनों से राज्य जल रहा है लेकिन पीएम सबकुछ नजरअंदाज करते हुए विदेश यात्रा पर जा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्विटर पर मणिपुर में जारी हिंसा और पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर लिखा,  "मणिपुर में सैकड़ों लोग मारे गए, हजारों लोग बेघर हो गए, अनगिनत चर्च और पूजा स्थलों को नष्ट कर  दिया गया है। अब हिंसा मिजोरम में भी फैल रही है। पिछले कई दिनों से मणिपुर के नेता पीएम से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए समय की मांग कर रहे हैं। जो भी दिन बीत रहा है वो ये विश्वास दिला रहा है कि पीएम मोदी और बीजेपी समाधान के बजाय संघर्ष को और लंबा करने में लगी हुई है।" 

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विश्वगुरु पीएम मोदी मणिपुर की बात कब सुनेंगे? "शांति की एक सीधी-सादी अपील करने के लिए वो देश से कब बात करेंगे? इतना ही नहीं उन्होंने ये भी सवाल किया कि पीएम मोदी कब केंद्रीय गृह मंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री से शांति स्थापित करने में विफल रहने के लिए जवाबदेही मांगेंगे?" 

बता दें कि मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा अब भी जारी है। एक दिन पहले ही इंफाल पश्चिम के इरिंगबाम थाने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने हथियार लूटने की कोशिश की, हालांकि सुरक्षाबलों ने उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान भीड़ की ओर से फायरिंग भी की गई। इससे पहले बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री का घर जला दिया गया था।  सेना, असम राइफल्स और मणिपुर रैपिड एक्शन फोर्स स्थिति संभालने में जुटी हैं लेकिन फिर भी स्थिति बार बार बिगड़ रही है। 

 पूर्व आर्मी चीफ वीपी मलिक भी  PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दखल देने की अपील कर चुके हैं। मणिपुर से ही आने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एल निशिकांत सिंह ने राज्य के हालात को  सीरिया-लेबनान जैसा बताया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुरकांग्रेसBJPKC Venugopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?