लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पंजाब और ओडिशा के उपचुनाव के लिए जारी किए उम्मीदवारों के नाम, जाने किसे मिला टिकट और कब होगा मतदान

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2023 10:44 IST

भाजपा की ओर से पंजाब और ओडिशा में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। पंजाब में लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव है जबकि ओडिशा में विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव अगले महीने होना है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के लोकसभा क्षेत्र जालंधर (एससी) और ओडिशा के झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव।भाजपा ने जालंधर (एससी) सीट पर उपचुनाव के लिए सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को मैदान में उतारा है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब और ओडिशा में आगामी संसदीय और विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पंजाब के लोकसभा क्षेत्र जालंधर (एससी) और ओडिशा के झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र में 10 मई को उपचुनाव होने हैं, जिसके परिणाम 13 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के साथ घोषित किए जाएंगे।

भाजपा ने जालंधर (एससी) उपचुनाव के लिए सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल और झारसुगुड़ा उपचुनाव के लिए टांकाधर त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। दोनों नामों की घोषणा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार शाम को की।

पंजाब: संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली है लोकसभा सीट

जालंधर लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद इस साल जनवरी से खाली है। वे 14 जनवरी को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के साथ चलते समय गिर गए थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। चौधरी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होना था। कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को जालंधर उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। 

ओडिशा: नाबा दास की हत्या के बाद से खाली है विधानसभा सीट

दूसरी ओर टांकाधर बीजद उम्मीदवार दीपाली दास और कांग्रेस के तरुण पांडे के खिलाफ चुनाव ओडिशा में चुनाव लड़ेंगे। इस साल 29 जनवरी को झारसुगुड जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद राज्य के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की हत्या के कारण ओडिशा के झारसुगुड़ा में उपचुनाव जरूरी हो गया था।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के जालंधर (एससी) लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से निकाले जाने के कुछ ही घंटे बाद इसी साल 5 अप्रैल को रिंकू सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़ गए थे। झालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रह चुके रिंकू सिंह को कांग्रेस ने 'पार्टी-विरोधी' गतिविधियों के लिए पार्टी के निष्कासित किया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीओड़िसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण