लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद की खाली हुई दो सीटों पर हुए उपचुनाव, भाजपा और जदयू के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2019 04:49 IST

नामांकन पत्रों की जांच 29 मई को कई और 31 मई की शाम तक नाम वापस लेने की तारीख तय की गई थी. लेकिन न तो किसी ने नामांकन भरा और न ही अंतिम दिन तक किसी ने नाम वापस ही लिया. ऐसे में इन दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

Open in App

बिहार विधान परिषद के दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा और जदयू के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. भाजपा के उम्मीदवार राधा मोहन शर्मा और जदयू के उम्मीदवार संजय झा को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाणपत्र सौंप दिया है. दरअसल, दो सीटों के लिए इन्हीं दो प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया था. बता दें कि दो सदस्यों के निधन के कारण बिहार विधान परिषद की दो सीटें रिक्त हो गयी थीं.

उल्लेखनीय है कि बिहार की दो विधान परिषद की खाली हुई दो सीटों पर उपचुनाव के लिए जदयू से संजय झा और भाजपा से राधा मोहन शर्मा ने मंगलवार को अपना पर्चा दाखिल किया था. जरूरत पड़ने पर सात जून को इन सीटों पर चुनाव होता, लेकिन बीते मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक इन्हीं दोनों उममीदवारों ने अपना नॉमिनेशन भरा था.

नामांकन पत्रों की जांच 29 मई को कई और 31 मई की शाम तक नाम वापस लेने की तारीख तय की गई थी. लेकिन न तो किसी ने नामांकन भरा और न ही अंतिम दिन तक किसी ने नाम वापस ही लिया. ऐसे में इन दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

विधान परिषद की रिक्त इन दो सीटें भाजपा के विधान पार्षद डॉ सूरजनंदन प्रसाद और आरजेडी के सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन के निधन के कारण रिक्त हुई थीं. डॉ सूरजनंदन का निधन 30 दिसंबर, 2018 और मोहसिन का निधन 12 जनवरी, 2019 को हो गया था. डॉ सूरजनंदन का कार्यकाल छह मई, 2020 तक था. इसलिए राधामोहन शर्मा का कार्यकाल छह मई 2020 तक होगा. जबकि, मोहसिन का कार्यकाल छह मई, 2024 तक था, इसलिए राधामोहन शर्मा का कार्यकाल छह मई, 2024 तक होगा.

टॅग्स :बिहारपटनाबिहार समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील