लाइव न्यूज़ :

गरीब कल्याण मेले मे भाजपा और कांग्रेस समर्थकों मे मारपीट, सांसद ने मारपीट का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:06 IST

Open in App

प्रतापगढ़, 25 सितंबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विकास खंड सांगीपुर के सभागार में शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में हुई मारपीट में जहां दोनों पक्ष के लोगों के मामूली घायल होने कि सूचना है, वहीं प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है ।

इस मामले पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सांसद पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कारवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ।

प्रतापगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगमलाल गुप्ता ने बताया कि वह आज विकास खंड सांगीपुर में आयोजित गरीब कल्याण मेले में जैसे पहुंचे कि मंच पर बैठे कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनके समर्थक शोर मचाने लगे ।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद तिवारी और उनके समर्थकों ने उन्हें और उनके समर्थकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और उनकी गाड़ी भी तोड़ दी । गुप्ता ने कहा कि मारपीट के दौरान उनका कुर्ता फट गया, और उन्हें चोट आयी हैं ।

मामले में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का पक्ष जानने के लिये कई कोशिशों के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो सका । लालगंज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया ।

घटना को लेकर दोनों पक्षो मे एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं l

उधर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ''जनपद प्रतापगढ के सांगीपुर ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेले में भाजपा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव श्री संगमलाल गुप्ता जी पर हमला करने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ कठोर कारवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?