लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, अमित शाह आज रायपुर दौरे पर

By भाषा | Updated: September 21, 2018 08:25 IST

अमित शाह सुबह 11 बजे रायपुर के माना विमानतल पहुंचेंगे। वहां उनका स्वागत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

Open in App

रायपुर, 21 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आज यहां बताया कि शाह एक दिवसीय प्रवास पर कल 21 सितम्बर को रायपुर आ रहे हैं। अमित शाह सुबह 11 बजे रायपुर के माना विमानतल पहुंचेंगे। वहां उनका स्वागत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अमित शाह विमानतल से सीधे सिंधी समाज के धर्म स्थल सदाणी दरबार पहुंचेंगे जहां वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि बाद में शाह थोक बाजार डुमरतराई के पास स्थित कार्यक्रम स्थल में शक्तिकेन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में भाजपा शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व शक्तिकेन्द्र प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके बाद शाह दोपहर बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सभागार में आमंत्रित कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम, मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य प्राधिकारियों की प्रांतीय बैठक को संबोधित करेंगे। शाह कार्यक्रम के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में भाजपा 65 से अधिक सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ प्रवास चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टॅग्स :अमित शाहछत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए