लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने 'भारत बंद' का समर्थन करने वाली पार्टियों पर पाखंड करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:52 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान भाजपा ने 'भारत बंद' का समर्थन करने वाले विपक्षी दलों पर सोमवार को निशाना साधते हुए उनपर पाखंड करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं जिन्होंने आठ दिसंबर को 'भारत बंद' की घोषणा की है।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने कृषि विधेयक के मसौदे का समर्थन किया था, वे ही अब ‘भारत बंद’ का समर्थन कर रहे हैं जिससे उनका पाखंड जाहिर हो रहा है।

कटारिया ने कहा कि ये कानून स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर लाए गए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में विधेयक की बात कही थी। नीति आयोग की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे।

कटारिया ने कहा कि सभी की मंशा को कृषि कानूनों में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों का अहित करने में ये सभी पार्टियां बराबर की दोषी हैं। आज इन पार्टियों के नेता जनता में अपना विश्वास खो चुके हैं। ये लोग निर्दोष किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं।

कटारिया ने कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो कांग्रेस आज इन कानूनों का सबसे मुखर विरोध कर रही है और किसानों को भ्रमित कर रही है, उसी कांग्रेस ने इस विधेयक को 2019 के अपने घोषणापत्र में शामिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए