लाइव न्यूज़ :

भाजपा का राजस्थान सरकार पर केंद्रीय योजनाओं का कार्यान्वयन नहीं करने का आरोप

By भाषा | Updated: November 18, 2020 13:11 IST

Open in App

जयपुर, 18 नवंबर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों के चलते राजस्थान की कांग्रेस सरकार ग्रामीण विकास से जुड़ी केंद्र सरकार की योजनओं का समुचित कार्यान्वयन नहीं कर रही है।

बीते दो साल में कांग्रेस सरकार के प्रदर्शन पर सवालिया निशान लगाते हुये भाजपा ने विश्वास जताया कि वह आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में जीत दर्ज करेगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना व श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्रामीण मिशन जैसी केंद्रीय योजनाओं का कार्यान्वयन नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजनीतिक कारणों के चलते इन योजनाओं के कार्यान्वयन से कन्नी काट रही है।

उन्होंने भाजपा मुख्यालय में कहा,'ग्रामीण इलाकों में केंद्र की भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, राज्य सरकार इन योजनाओं का कार्यान्वयन नहीं कर रही है।'

वहीं भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने राज्य सरकार पर आर्थिक प्रबंधन के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को अवरुद्ध कर रही है।

गुर्जर ने कहा कि पार्टी आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव में जीत दर्ज करेगी। प्रदेश के 21 जिलों में इसी महीने ये चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर