लाइव न्यूज़ :

आर्ड-ईवन की शुरूआत के साथ बीजेपी-AAP में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू, जानिए किसने क्या कहा?

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:49 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर कहा कि वह उनके (गोयल) व्यवहार से दुखी हैं । केजरीवाल ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब दिल्लीवासी सम विषम योजना का समर्थन कर रहे हैं तब प्रदूषण घटाने के लोगों के प्रयास का भाजपा विरोध कर रही है

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एवं श्रम मंत्री गोपाल राय के साथ कारपूल कर अपने कार्यालय गए । गोयल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच साल में प्रदूषण समाप्त करने के लिए कुछ नहीं किया ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘सम विषम’ योजना शुरू होने के साथ ही सत्तारूढ़ आप और विपक्षी भाजपा ने इस मुद्दे पर एक दूसरे पर राजनीति करने और वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए अधिक प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने इस पहल को केजरीवाल का ‘‘चुनावी स्टंट’’ करार दिया।

गोयल ने इसका उल्लंघन करते हुए विषम नंबर वाला वाहन चलाया । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर कहा कि वह उनके (गोयल) व्यवहार से दुखी हैं । केजरीवाल ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब दिल्लीवासी सम विषम योजना का समर्थन कर रहे हैं तब प्रदूषण घटाने के लोगों के प्रयास का भाजपा विरोध कर रही है । यह ठीक नहीं है । भाजपा को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए । उन लोगों को दिल्ली के लोगों का समर्थन करना चाहिए ।’’

इसके बाद वह स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एवं श्रम मंत्री गोपाल राय के साथ कारपूल कर अपने कार्यालय गए । गोयल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच साल में प्रदूषण समाप्त करने के लिए कुछ नहीं किया । उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में प्रदूषण को समाप्त करने की दिशा में कोई उपाय नहीं करने पर मैंने केजरीवाल सरकार का सांकेतिक विरोध करने के लिए ऐसा किया है ।’’ 

टॅग्स :दिल्लीओड इवन रूल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील