लाइव न्यूज़ :

BJP स्थापना दिवसः कोरोना पर PM ने कहा- न थकना है, न हारना है, लंबी लड़ाई के बाद विजयी होकर निकलना है, पढ़ें- भाषण की 10 बड़ी बातें  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 6, 2020 12:43 IST

BJP स्थापना दिवसः पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कई महत्वपूर्ण बातें कही गईं हैं। हमारे यहां कहा गया है। समानो मंत्र: समिति: समानी। समानम् मनः सह चित्तम् एषाम्। यानि हमारे विचार, हमारे संकल्प और हमारे हृदय एकजुट होने चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी का स्थापना दिवस एक ऐसे कालखंड में आया है, जब देश ही नहीं पूरी दुनिया एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के अबतक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्थापना1980 में आज ही के दिन हुई थी। पार्टी आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर बीजेपी के कद्दवार नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा समय में कोरोना वायरस को लेकर खड़े हुए संकट से निपटने पर जोर दिया है। आइए आपको बताते हैं मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें... 

1- पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी का स्थापना दिवस एक ऐसे कालखंड में आया है, जब देश ही नहीं पूरी दुनिया एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है। चुनौतियों से भरा ये वातावरण देश की सेवा के लिए, हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेजी जी जैसे अनगिनत महानुभावों ने राष्ट्र प्रथम का आदर्श दिया है। आज भी हमारे बीच अनेक वरिष्ठ महानुभाव हैं, जिन्होंने इसी मंत्र को लेकर दशकों तक जिया है और हमें शिक्षा दी है।

2- पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के अबतक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत दुनिया के उन देशों में है जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और और समय रहते इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की। भारत ने एक के बाद एक अनेक निर्णय किए, उन फैसलों को जमीन पर उतारने के भरसक प्रयास किया। सभी सरकारों को साथ लेकर आगे बढ़ने में काई कमी न रहे इसकी चिंता की। 

3- उन्होंने कहा कि हर स्तर पर एक बाद एक प्रोएक्टिव होकर भारत ने कई फैसले लिए। राज्य सरकारों के सहयोग से इन फैसलों को गति भी मिली। भारत ने जिस तेजी और समग्रता से काम किया है उसकी प्रसंशा सिर्फ भारत ने ही नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। तमाम देश एकजुट होकर कोरोना का मुकाबला करें, इसके लिए सार्क देशों की विशेष बैठक हो या G-20 देशों का विशेष सम्मेलन, भारत ने इन सारे आयोजनों में अहम भूमिका निभाई है। 

4- पीएम ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कई महत्वपूर्ण बातें कही गईं हैं। हमारे यहां कहा गया है। समानो मंत्र: समिति: समानी। समानम् मनः सह चित्तम् एषाम्। यानि हमारे विचार, हमारे संकल्प और हमारे हृदय एकजुट होने चाहिए। 

5- उन्होंने कहा कि भारत जैसा इतना बड़ा देश, 130 करोड़ लोगों का ये देश, लॉकडाउन के समय भारत की जनता ने जिस तरह की परिपक्वता और गंभीरता दिखाई है, वो अभूतपूर्व है। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि इतने विशाल देश में, लोग इस तरह अनुशासन और सेवा भाव का पालन करेंगे। 

6- मोदी ने कहा कि कल भी, रात को 9 बजे, हमने 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए हैं। हर वर्ग, हर आयु के लोग, अमीर गरीब, पढ़ा-लिखा हो, अनपढ़ हो, सभी ने मिलकर, एकजुटता की इस ताकत को नमन किया, कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अपना संकल्प और मजबूत किया। आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत।

7- पीएम ने कहा कि ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है। लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है। विजयी होकर निकलना है। आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत। भाजपा कार्यकर्ताओं को एक ही मंत्र सिखाया गया है कि दल से बाद बाद देश। सेवा हमारे संस्कार में है। कोरोना के इस मुश्किल घड़ी में हमारा दायित्व और भी ज़्यादा बढ़ ज्यता है।   

8- उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को एक ही मंत्र सिखाया गया है कि दल से बाद बाद देश। सेवा हमारे संस्कार में है। कोरोना के इस मुश्किल घड़ी में हमारा दायित्व और भी ज़्यादा बढ़ ज्यता है। पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर मैं आज आपसे कुछ सुझाव पर कार्य करने का आग्रह करना चाहता हूं। एक तरह से आप मेरे पंच-आग्रह मान सकते हैं। इसमें पहला आग्रह है, गरीबों को राशन के लिए अविरत सेवा अभियान। दूसरा आग्रह है कि अपने साथ ही आप 5-7 अन्य लोगों के लिए फेस-कवर बनवाएं और उनका वितरण करें। तीसरा आग्रह है, धन्यवाद अभियान के लिए। पार्टी ने पांच अलग-अलग वर्ग बनाए हैं। पहला वर्ग - नर्सेस और डॉक्टर्स हों, दूसरा वर्ग - सफाई कर्मचारी तीसरा वर्ग – पुलिसकर्मी चौथा वर्ग- बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी, पांचवां वर्ग- आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारी। 

9- उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए एक 'आरोग्य सेतु ऐप' विकसित किया गया है। मेरा चौथा आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी दें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ये ऐप इंस्टॉल भी करवाएं। लाखों लोग PM-CARES फंड में दान कर रहे हैं। मेरा पांचवां आग्रह है कि इसमें प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों से भी PM-CARES फंड में सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है। 

10- उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए एक ही मंत्र है- सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का पूरा पालन करना। मुझे उम्मीद है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद की रक्षा करते हुए, अपने परिवार को भी सुरक्षित करेगा और इसे देश को भी सुरक्षित करेगा। इसी सिद्धांत पर हमें चलना है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डादिल्लीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील