BJP 10th list LS polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 9 उम्मीदवारों की अपनी 10वीं सूची जारी की है। सूची में आठ नए नाम हैं, जबकि पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। आसनसोल से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मैदान में उतारा था। एसएस अहलूवालिया को टिकट दिया गया है। 8 नए नामों में से 7 यूपी से और एक चंडीगढ़ है। भगवा पार्टी ने संजय टंडन को चंडीगढ़ से मैदान में उतारा है, जबकि नीरज शेखर को यूपी के बलिया से टिकट दिया गया है।
पार्टी ने गाजीपुर से पारसनाथ राय, मैनपुरी से जयवीर सिंह, कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी और मछलीशहर से बीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया है। आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है।
इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, बलिया से वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ और चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट कटा। भाजपा की ओर से जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी, ‘मस्त’ की जगह नीरज शेखर और खेर के स्थान पर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।