लाइव न्यूज़ :

बीजद विधायक किशोर मोहंती का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 दिसंबर ब्रजराजनगर के विधायक और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुमार मोहंती का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मोहंती के परिवारवालों ने यह जानकारी दी।

विधायक के परिवारवालों ने कहा कि 63 वर्षीय मोहंती को झारसुगुडा में बीजू जनता दल (बीजद) कार्यालय में एक बैठक में भाग लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मोहंती पहली बार 1990 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 2004 से 2008 तक सरकार के मुख्य सचेतक और 19 अगस्त 2008 से 25 मई 2009 तक विधानसभा के अध्यक्ष थे। मोहंती 2014 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। मोहंती ने छात्र राजनीति के माध्यम से पश्चिमी ओडिशा की राजनीति में अपनी पैठ बनाई। वह पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के अध्यक्ष भी थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने मोहंती के निधन पर शोक व्यक्त किया। पटनायक ने कहा, ‘‘किशोर कुमार मोहंती के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह पार्टी के एक कुशल और लोकप्रिय नेता थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?