लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का अजीबोगरीब बयान, नई तकनीक से सिर्फ मादा गायों का होगा जन्म

By स्वाति सिंह | Updated: September 1, 2019 13:23 IST

बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद गिरीराज ने कहा कि साल 2025 तक देश में 10 करोड़ बछिया होगी। जितनी बछिया होगी उतना दूध होगा और हम दूध एक्सपोर्ट करेंगे। इससे किसानों को सवा से डेढ़ लाख का फायदा होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने सरोगेट मदर के बारे में जो गाय दूध देने वाली नहीं रहेगीउन्होंने कहा कि साल 2025 तक देश में 10 करोड़ बछिया होगी।

बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में बछड़े पैदा होंगे वो केवल मादा होंगे। केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने सरोगेट मदर के बारे में जो गाय दूध देने वाली नहीं रहेगी उनके अंदर 20 लीटर दूध देने वाली गाय का आईवीएफ और भी कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे।

उन्होंने कहा कि साल 2025 तक देश में 10 करोड़ बछिया होगी। जितनी बछिया होगी उतना दूध होगा और हम दूध एक्सपोर्ट करेंगे। इससे किसानों को सवा से डेढ़ लाख का फायदा होगा। 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तुलना "भस्मासुर" से करते हुए कहा था कि उनका 'आखिरी सहारा राहुल गांधी और कांग्रेस ही बचे हैं।' गिरीराज ने ट्वीट किया था कि इमरान खान का लक्षण बता रहा है कि यह पाकिस्तान का भस्मासुर बनेगा और मोदी के हाथों ही इसका पिंडदान होगा।"

बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद गिरीराज ने ट्वीट कर कहा था कि पाक के प्रधानमंत्री भस्मासुर बनने की कोशिश न करें। भारत से परमाणु युद्ध करने के आत्मघाती क़दम की सोचने के बजाय (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी की सलाह मान कर ग़रीबी, बेरोज़गारी, भुखमरी और उससे उपजे आतंकवाद से लड़ें।" साथ ही गिरीराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट को टैग किया, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं कई मुद्दों पर सरकार से असहमत हूं। लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और पाकिस्तान या किसी अन्य देश के लिए इसमें दखल देने की कोई गुंजाइश नहीं है।" 

सिंह ने राहुल के ट्वीट को अपने ट्विटर हैंडल टैग करते हुए आरोप लगाया ''राहुल गांधी और कांग्रेस ने भारत को बहुत ज़ख़्म दिए है।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ! राहुल गांधी के इसी बयान को हथियार बनाकर पाकिस्तान ने यूएन (संरा) में पेटीशन (याचिक) डाली थी। राहुल गांधी को हिंदुस्तान और जम्मू कश्मीर की चिंता नहीं है, सिर्फ वोट बैंक की चिंता है।'' 

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण