लाइव न्यूज़ :

बिटकॉइन के कारोबार में उतरने को तैयार पेटीएम, सरकार से क्रिप्टोकरेंसी को मंजूरी का इंतजार

By विशाल कुमार | Updated: November 4, 2021 16:46 IST

पेटीएम के मुख्य वित्तीय अधिकारी मधुर देवड़ा ने कहा कि अगर भारत में बिटकॉइन कानूनन प्रतिबंधित नहीं है तो भी कानूनी तौर पर अस्पष्ट है. फिलहाल पेटीएम बिटकॉइन का कारोबार नहीं करेगी लेकिन यदि यह देश में पूरी तरह से कानूनी हो जाता है तो हम पेशकश कर सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपेटीएम ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी को लेकर नियम साफ नहीं हैं.भारत में बिटकॉइन कानूनन प्रतिबंधित नहीं है तो भी कानूनी तौर पर अस्पष्ट है.

नई दिल्ली: देश में डिजिटल पेमेंट बाजार की दिग्गज पेटीएमबिटकॉइन का कारोबार शुरू करने की बात कही है. हालांकि, उसका कहना है कि वह ऐसा तभी करेगी जब भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी अनिश्चितताओं को खत्म करेगी.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम के मुख्य वित्तीय अधिकारी मधुर देवड़ा ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी को लेकर नियम साफ नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि अगर भारत में बिटकॉइन कानूनन प्रतिबंधित नहीं है तो भी कानूनी तौर पर अस्पष्ट है. फिलहाल पेटीएम बिटकॉइन का कारोबार नहीं करेगी लेकिन यदि यह देश में पूरी तरह से कानूनी हो जाता है तो हम पेशकश कर सकते हैं.

बता दें कि, अदालतों द्वारा मार्च 2020 में प्रतिबंधों को हटाने तक भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था.

उसके बाद से सरकार जहां क्रिप्टो को कानूनी रूप देने पर विचार कर रही है तो वहीं आरबीआई लगातार इसका विरोध कर रही है.

टॅग्स :बिटकॉइनक्रिप्टो करंसीपेटीएमभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप