लाइव न्यूज़ :

केरल में ‘नारकोटिक जेहाद’ की टिप्पणी मामले में बिशप पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: November 2, 2021 01:14 IST

Open in App

कोट्टायम (केरल), एक नवंबर केरल पुलिस ने सोमवार को कैथोलिक बिशप जोसफ कल्लारांगट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके द्वारा कथित तौर पर ‘लव और नारकोटिक जेहाद’ की टिप्पणी कर धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों की भावना आहत करने और नफरत फैलाने की शिकायत के आधार पर की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुराविलंगाड पुलिस ने पाला धर्मक्षेत्र के बिशप के खिलाफ मामला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट ने बिशप द्वारा की गई ‘ लव और नारकोटिक जेहाद’ की टिप्पणी से समाज में वैमनस्य पैदा होने की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया था।

पाला की अदालत ने यह निर्देश ऑल इंडिया इमाम काउंसिल के कोट्टायम जिला अध्यक्ष अब्दुल अजीज मौलवी की याचिका पर जारी किया।

गौरतलब है कि बिशप ने नौ सितंबर को एक कार्यक्रम में कथित तौर कहा था, ‘‘केरल में ईसाई लड़कियां ‘लव और नारकोटिक जेहाद’ का शिकार बन रही हैं और जहां पर चरपंथी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर पाते वहां इन तरीकों का उपयोग राज्य के युवाओं को बर्बाद करने के लिए करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए