लाइव न्यूज़ :

Birsa Munda Jayanti: आखिर बार-बार एक ही रट क्यों लगा रहे सीएम नीतीश?, जमुई में पीएम मोदी के सामने बोले मुख्यमंत्री-अब तय किया कहीं नहीं जाएंगे, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2024 15:34 IST

Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फिर से एक बात बता देता हूं। हम लोग सब दिन के लिए इनके(भाजपा) साथ रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीच में गलती कर दिया, हम ही लोगों के यहां का कुछ लोगहम लोगों ने अब तय कर लिया है कि कहीं नहीं जाएंगे।हम लोग तो अटल बिहारी वाजपेयी के साथ थे।

Birsa Munda Jayanti: बिहार के जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में शिरकत किया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, जुएल उरांव सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पीएम मोदी की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फिर से एक बात बता देता हूं। हम लोग सब दिन के लिए इनके(भाजपा) साथ रहेंगे।

  

उन्होंने कहा कि बीच में गलती हुई। बीच में गलती कर दिया, हम ही लोगों के यहां का कुछ लोग। लेकिन हम लोगों ने अब तय कर लिया है कि कहीं नहीं जाएंगे। हम लोग तो अटल बिहारी वाजपेयी के साथ थे। उनकी सरकार में थे। बीच में बेमतलब का काम इधर-उधर का कर दिया सब, अब यह संभव नहीं है। अब कभी नहीं इधर-उधर जाएंगे। 1995 से हम लोग साथ हैं, तब से साथ काम कर रहे हैं।

 

अब हम लोग इधर-उधर नहीं जाएंगे। पूरे तौर पर इनके साथ रहेंगे। पीएम मोदी पूरे देश का काम कर रहे हैं और बिहार के लिए भी काफी कुछ किया है। ये जहां कहीं भी जाते हैं और भी कुछ करवा देते हैं। इनका स्वागत है, अभिनंदन है। इसतरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार अपनी गलती स्वीकार कर रहे थे, वहीं मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मुस्कुरा रहे थे।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण