लाइव न्यूज़ :

लगातार दूसरे दिन रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 20 लाख की मांग की गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 07:20 IST

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को ये दूसरी बार धमकी मिली है। गुरुवार यानी 28 जुलाई को भी बम से उड़ा देने की फोन पर धमकी मिली थी। हालांकि जांच में धमकी फर्जी निकली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिलीहवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि टेक्स्ट भेजनेवाले ने धमकी के साथ 20 लाख की मांग कीइससे पहले 28 जुलाई को फोन पर धमकी मिली थी

झारखंडः रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को 29 जुलाई को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली। हवाई अड्डे के अधिकारी ने ये जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी टेक्स्ट के जरिए मिली जिसके साथ 20 लाख रुपए की मांगभी की गई। टेक्स्ट द्वारा बम की धमकी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को ये दूसरी बार धमकी मिली है। गुरुवार यानी 28 जुलाई को भी बम से उड़ा देने की फोन पर धमकी मिली थी। हालांकि जांच में धमकी फर्जी निकली। रांची हवाई अड्डे के निदेशक के एल अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार करीब 12 बजे हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी वाला फर्जी फोन कॉल आया जिसके बाद पूरे हवाई अड्डे को एलर्ट कर दिया गया और तय मानकों के अनुसार हवाई अड्डे के हर कोने की गहन जांच बम निरोधक दस्ते ने की लेकिन धमकी फर्जी निकली।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पहली धमकी का फोन कॉल झारखंड के बाहर से आया था और फोन करने वाले ने बताया कि उसके चार साथी हवाई अड्डे के भीतर मौजूद है। जिनके पास बैग है। इतना ही नहीं फोनकर्ता ने बताया था कि उसके साथी हवाई अड्डे को बम से उड़ा देंगे। लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिसने फोन किया था उसका नाम रितेश है और वह नालंदा का रहने वाला है।

हवाई अड्डे के निदेशक ने बताया कि धमकी भरे फोन की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने पूरे हवाई अड्डे की जांच की थी। अग्रवाल ने बताया कि कि इस मामले में फर्जी फोन करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

टॅग्स :Ranchiबमbomb
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर