लाइव न्यूज़ :

बीरभूम हिंसा पर अखिलेश, प्रियंका, राहुल चुप क्यों हैं?, भाजपा नेता ने घेरा, कहा- ममता बनर्जी की सरकार गुनहगारों की सरकार है

By अनिल शर्मा | Updated: March 25, 2022 13:38 IST

किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में ‘लोगों को जिंदा जला देने’ की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देबलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में ‘लोगों को जिंदा जला देने की घटना पर अपनी भड़ास निकालीभाजपा नेता ने हिंसा पर अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने ममता बनर्जी की सरकार को गुनहगारों की सरकार करार दिया

बलियाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में ‘लोगों को जिंदा जला देने’ की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार गुनहगारों की सरकार है तथा आने वाले समय में बनर्जी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा ।

वीरेंद्र सिंह मस्‍त ने गुरुवार शाम को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में पश्चिम बंगाल के बीरभूम में लोगों को जिंदा जला देने के घटना को मानवता के प्रति अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस निर्मम घटना पर सेकुलर दलों के नेताओं की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा ''उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी घटनाओं पर हाय तौबा मचाने वाली प्रियंका गांधी वाद्रा , भाजपा को बार-बार घेरने का प्रयास करने वाले राहुल गांधी एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस घटना पर क्यों चुप हैं, यह उन्हें जनता को बताना चाहिए।''

भाजपा सांसद ने ममता बनर्जी की सरकार को गुनहगारों की सरकार करार देते हुए कहा कि आने वाले समय में इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगा देने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की जल जाने से मौत हो गयी। 

टॅग्स :Virendra Singh Mastbirbhum-pcअखिलेश यादवप्रियंका गांधीराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो