लाइव न्यूज़ :

वित्त विधेयक, 2019 लोकसभा में पेश, राज्यसभा में रखी गयी बजट की प्रति

By भाषा | Updated: July 5, 2019 15:31 IST

सीतारमण ने करीब सवा दो घंटे तक बजट भाषण पढ़ने के बाद ‘वित्त (संख्याक 2) विधेयक, 2019’ पेश किया। इसके बाद सदन की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले लोकसभा में 2019-20 का बजट पेश किया। कुछ समय बाद राज्यसभा की बैठक शुरू हुई जिसमें वित्त मंत्री ने बजट की प्रति पेश की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में बजट पेश करने के बाद वित्त विधेयक भी पेश किया। सीतारमण ने करीब सवा दो घंटे तक बजट भाषण पढ़ने के बाद ‘वित्त (संख्याक 2) विधेयक, 2019’ पेश किया। इसके बाद सदन की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।

इससे पहले वित्त मंत्री ने निचले सदन में करीब दो घंटे तक बजट भाषण दिया। 

राज्यसभा में शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019-20 के बजट की प्रति सदन के पटल पर रखी गयी

राज्यसभा में शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019-20 के बजट की प्रति सदन के पटल पर रखी गयी और इसके बाद बैठक को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले लोकसभा में 2019-20 का बजट पेश किया।

इसके कुछ समय बाद राज्यसभा की बैठक शुरू हुई जिसमें वित्त मंत्री ने बजट की प्रति पेश की। सीतारमण ने इसके साथ ही राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन कानून, 2003 के तहत मध्यम-अवधि राजकोषीय नीति सह राजकोषीय नीति युक्ति संबंधी विवरण तथा बृहद आर्थिक रूपरेखा संबंधी विवरण भी सदन के पटल पर रखा।

इसके बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने बैठक को सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उच्च सदन की बैठक शुरू होने से ठीक पहले जब वित्त मंत्री सीतारमण सदन में आयीं तो विभिन्न दलों के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

टॅग्स :बजट 2019संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील