लाइव न्यूज़ :

मुझे पीएम बनाने में बीजू पटनायक की महती भूमिका : देवगौड़ा

By IANS | Updated: January 28, 2018 00:32 IST

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "बीजू पटनायक ने मुझे कर्नाटक के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।" 

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने शनिवार को कहा कि उनको प्रधानमंत्री बनाने में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने महती भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "बीजू पटनायक ने मुझे कर्नाटक के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।" 

देवगौड़ा ने पटनायक को भारतीय राजनीति में उदात्त व्यक्तित्व के रूप में याद किया और कहा कि केंद्र सरकार को बीजू पटनायक को राष्ट्र के लिए उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भारत के शिखर सम्मान के हकदार हैं। 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, देवगौड़ा, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को लेखक व अनुसंधानकर्ता सुंदर गणेशन द्वारा बीजू पटनायक पर लिखी किताब 'द टॉल मैन बीजू पटनायक' का विमोचन किया। 

मुखर्जी ने कहा कि बीजू पटनायक अपने जीवनकाल में एक महान व्यक्तित्व और एक सच्चे राष्ट्रवादी थे। मुखर्जी ने कहा, "बीजू पटनायक अपने जीवनकाल में एक महान व्यक्तित्व थे। वह अपने योगदान के कारण महान बने। वह सिर्फ ओडिशा के नहीं बल्कि पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करते थे।" 

उन्होंने योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहते हुए ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अपने संबंध को याद किया। आडवाणी ने राष्ट्र निर्माण में बीजू पटनायक के योगदान, उपलब्ध्यिों व प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की। 

येचुरी ने कहा, "बीजू बाबू हमेशा धर्म निरपेक्ष ताकतों के साथ रहे। अगर हम आज फिर ऐसा सोचते हैं तो यह उनके लिए श्रद्धांजलि होगी।"

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम