लाइव न्यूज़ :

फोनी तूफान को मात देने वाले नवीन पटनायक ओडिशा में 5वीं बार बनेंगे सीएम

By रजनीश | Updated: May 23, 2019 13:22 IST

ओडिशा चुनाव में बीजेपी ने भरपूर मेहनत किया था और नतीजे आने से पहले तक उसके बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही चार राज्यों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी संपन्‍न हुए हैं। सभी विधानसभा चुनाव के नतीजे भी 23 मई को आ रहे हैं। राज्य की सभी सीटों के रुझान को देखें 147 सीटों में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजेडी) को 107 सीटों पर भारी बढ़त मिली है। अगर ये रुझान हकीकत में बदलते हैं तो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की वापसी तय है। 

ओडिशा चुनाव में बीजेपी ने भरपूर मेहनत किया था और नतीजे आने से पहले तक उसके बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी। लगातार आ रहे रुझान के मुताबिक बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 11 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। 

फिलहाल नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी यहां सत्ता में है। 2014 में हुए चुनाव में बीजेडी ने 117 सीटें जीतते हुए स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल किया था। लगातार चार बार से मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक का दबदबा इस बार भी कायम दिख रहा है। नवीन पटनायक की राजनीति एंट्री-साल 1997 में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का अचानक हार्ट अटैक की वजह से देहांत हो गया। बीजू पटनायक जनता दल के एक लोकप्रिय नेता थे। बीजू पटनायक की मौत के बाद पार्टी को कौन आगे ले जाएगा, इसे लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे थे। बीजू पटनायक के बेटे नवीन पटनायक की राजनीति में कोई ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी।ओडिशा के बाहर पढ़ाई लिखाई करने वाले नवीन पटनायक को न तो ओडिशी भाषा सही से आती थी न ही कोई अनुभव था। ऐसे में पार्टी कौन संभालेगा यह बहुत बड़ी सवाल था। अचानक नवीन पटनायक को राजनीति में आने के लिए मनाया गया और नवीन राजनीति में अपना करियर शुरू करने के लिए मान भी गए।

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019बीजू जनता दल (बीजेडी)नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतराम नाम सत्य है और सीएम माझी हाय-हाय?, 12 मरीजों की मौत, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग?, ओडिशा विधानसभा में बीजद और कांग्रेस ने हल्ला बोला

भारतRajya Sabha Polls Odisha Chuanv 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 14 विधायक और 8 को लेकर टेंशन में आलाकमान?, कर सकते ‘क्रॉस-वोटिंग’?

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर