लाइव न्यूज़ :

Bijapur Naxalite Encounter: नक्सली पर टूट पड़े सुरक्षाकर्मी?, भीषण मुठभेड़ में 11 महिलाओं समेत 31 नक्सलियों को मार गिराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 22:09 IST

Bijapur Naxalite Encounter:  इस वर्ष अब तक राज्य में मारे गए 81 नक्सलियों में से 65 बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें बीजापुर सहित सात जिले शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में प्रवेश किया और 31 नक्सलियों को उनके ठिकाने पर ही ढेर कर दिया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश और प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा निश्चित है। मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 81 नक्सलियों को मार गिराया है।

Bijapur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक बड़े अभियान में सुरक्षाबलों ने रविवार को भीषण मुठभेड़ के दौरान 11 महिलाओं समेत 31 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई तथा दो अन्य घायल हो गए। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 650 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न दिशाओं से इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में प्रवेश किया और 31 नक्सलियों को उनके ठिकाने पर ही ढेर कर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश और प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा निश्चित है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य को मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्ति मिल जाएगी। इस घटना के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 81 नक्सलियों को मार गिराया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह करीब आठ बजे इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई, जब विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान पर निकला था। उन्होंने कहा कि शाम करीब चार बजे तक मुठभेड़ चली। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और बस्तर फाइटर्स (राज्य पुलिस की सभी इकाइयां) के जवान शामिल थे। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ‘‘अब तक मुठभेड़ स्थल से 11 महिलाओं समेत 31 ‘वर्दीधारी’ नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा, घटनास्थल से एके-47, इंसास, एसएलआर और .303 राइफलों और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) सहित हथियारों का एक बड़ा जखीरा और विस्फोटक भी जब्त किया गया है। ’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड के हेड कांस्टेबल नरेश ध्रुव और विशेष कार्य बल के कांस्टेबल वसित रावटे की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि दोनों जवानों का पार्थिव शरीर बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया है। ध्रुव बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रहने वाले थे जबकि रावटे राज्य के बलदो जिले के निवासी थे। सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल जग्गू कलमू (डीआरजी) और गुलाब मंडावी (एसटीएफ) घायल हो गए। सुंदरराज ने बताया कि उन्हें हवाई मार्ग से रायपुर लाया गया और वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेज दिया गया है तथा क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से मुक्ति मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि सुरक्षाबलों को इस दिशा में लगातार सफलता मिल रही है और वे लक्ष्य प्राप्ति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, ‘कैंसर’ की तरह फैले नक्सलवाद का देश और राज्य से खात्मा निश्चित है। साय ने कहा, ‘‘हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करने तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ’’ सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर में राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र को नक्सलियों के लिए पनाहगाह माना जाता था, जहां 650 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न दिशाओं से प्रवेश किया और 31 नक्सलियों को उनके ठिकाने में ही ढेर कर दिया। विजय शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सभी मृतक नक्सली ‘वर्दी’ पहने हुए थे और उनके पास से स्वचालित हथियार बरामद किए गए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अभियान में हमारे दो जवान शहीद हो गए। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। विष्णु देव साय की सरकार हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। दो घायल जवानों को हवाई मार्ग से रायपुर लाया गया है।’’

नक्सलवाद को समाप्त करने की मार्च 2026 की समय-सीमा के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा।’’ इस वर्ष अब तक राज्य में मारे गए 81 नक्सलियों में से 65 बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें बीजापुर सहित सात जिले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील