लाइव न्यूज़ :

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने लालू परिवार को बताया घोटालेबाज, कहा- तेजस्वी कोई लायक नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2024 17:17 IST

कोर्ट में पेशी के बाद अनंत सिंह ने कहा कि इस मामले में उनका नाम देकर फंसाया गया था, केस में समझौता हो चुका है, कल रिहाई होगी। अनंत सिंह ने कहा मुझे न्यायालय से इंसाफ मिला है, आगे मजबूती के साथ चुनाव लड़ूंगा। 

Open in App
ठळक मुद्देअनंत सिंह गुरुवार को रामजन्म यादव की हत्या के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुएकोर्ट में पेशी के बाद उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका नाम देकर फंसाया गया थाउन्होंने ऐलान किया कि नीतीश कुमार के साथ आगे की राजनीति करेंगे

पटना:बिहार के बाहुबली नेता एवं मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह गुरुवार को रामजन्म यादव की हत्या के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में पेशी के बाद उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका नाम देकर फंसाया गया था, केस में समझौता हो चुका है, कल रिहाई होगी। अनंत सिंह ने कहा मुझे न्यायालय से इंसाफ मिला है, आगे मजबूती के साथ चुनाव लड़ूंगा। 

उन्होंने ऐलान किया कि नीतीश कुमार के साथ आगे की राजनीति करेंगे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जिसका बाप खुद भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुका है, उसे भ्रष्टाचार पर बोलने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि आगे मजबूती के साथ चुनाव लड़ूंगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजनीति करूंगा। अनंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक मुख्यमंत्री रहेंगे, किसी की कुछ नहीं चलेगी। 

तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। बेवजह के बकर-बकर वह लोग करते रहते हैं। 

अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी कोई लायक नहीं है, जो मुझ पर बयान देगा। जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं मैं उनकी बातों को सुनने लायक भी नहीं समझता हूं। नीतीश कुमार घोटालेबाज नहीं हैं। तेजस्वी के पिता घोटाले में जेल गए हैं, घोटालेबाज तेजस्वी हैं, यह जनता जान रही है। किसका बाप कितनी बार घोटालेबाजी में जेल गया है। 

अनंत सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राजद 7 से 8 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकेगी। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि 2025 में मैं एक बार फिर विधायक के रूप में मोकामा से जीतकर आऊंगा।

टॅग्स :अनंत सिंहबिहारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब