लाइव न्यूज़ :

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया ऐलान, सरकार भूमि सर्वे के नियमों में करेगी बदलाव

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2024 16:04 IST

दिलीप जायसवाल ने बताया कि पोर्टल पर सेल्फ डिक्लेरेशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर दी गई है, लेकिन सरकार इस तिथि को बढ़ाने पर विचार कर रही है। बिहार के एक भी जनता जमीन सर्वे से परेशान नहीं होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप जायसवाल ने ने ऐलान किया कि सरकार भूमि सर्वे के नियमों में बदलाव करेगीउन्होंने बताया कि जल्द ही कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव लाया जाएगापोर्टल पर सेल्फ डिक्लेरेशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर दी गई है

पटना:बिहार में भूमि सर्वेक्षण को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि सर्वे को लेकर बिहार के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार भूमि सर्वे के नियमों में बदलाव करेगी और जल्द ही कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। दिलीप जायसवाल ने बताया कि पोर्टल पर सेल्फ डिक्लेरेशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर दी गई है, लेकिन सरकार इस तिथि को बढ़ाने पर विचार कर रही है। बिहार के एक भी जनता जमीन सर्वे से परेशान नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि जब तक जनता को सारा कागजात उपलब्ध नहीं करा देंगे, तब तक कोई भी कर्मचारी और पदाधिकारी बिहार की जनता को सर्वे के कारण कोई दिक्कत नहीं देगा। एक नया मसौदा एक सप्ताह के भीतर आ रहा है, जिसमें जनता के हित में सर्वे करने का काम किया जाएगा। 

दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार जमीन सर्वे में कुल 13 तरह की छूट देने जा रही है। कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा, इसके बारे में पहले जानकारी नहीं दे सकता। विपक्ष का हवा निकल चुका है और वह बेवजह हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि नेता की जमीन को सीज कर गरीबों में बांट दिया जाए। 

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के लोगों को भूमि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश है कि बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम हो रहा है। इसके पूरा होने के बाद अपराध में कमी आएगी। 

उन्होंने कहा कि अभी भी 37 फीसदी मामले जो थाने में जाते हैं वह जमीन विवाद के होते हैं। कोर्ट में भी 20 फीसदी मामले जमीन विवाद से जुड़ा होता है। जमीन का मामला सुलझाने के बाद लोगों में झगड़ा कम होगा।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया