लाइव न्यूज़ :

बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय लालू प्रसाद को बताया आदतन भ्रष्टाचारी, कहा-बेनामी संपत्तियों का जखीरा है प्रमाण

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2024 17:47 IST

मंगल पांडेय ने कहा कि चारा घोटाले में अकेले लालू यादव ही जेल नहीं गए बल्कि उनके तत्कालीन मंत्रिमंडल के करीब आधा दर्जन मंत्रियों और उनके विधायकों को भी जेल यात्रा करनी पड़ी थी।

Open in App

पटना:बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा कि वह आदतन भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में आरोपित होने के बाद भ्रष्टाचार के हाथी पर चढ़कर 30 जुलाई 1997 को अपनी पहली जेल यात्रा करने वाले लालू प्रसाद बाद में भी भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आए। लैंड फॉर जॉब स्कैम और बेनामी सम्पत्तियों का जखीरा खड़ा करना उनके आदतन भ्रष्टाचारी होने का ही प्रमाण है।

मंगल पांडेय ने कहा कि चारा घोटाले में अकेले लालू यादव ही जेल नहीं गए बल्कि उनके तत्कालीन मंत्रिमंडल के करीब आधा दर्जन मंत्रियों और उनके विधायकों को भी जेल यात्रा करनी पड़ी थी। विद्यासागर निषाद, चंद्रदेव प्रसाद वर्मा, भोला राम तूफानी, डॉ. आरके राणा आदि कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। केवल मंत्री, विधायक ही नहीं, लालू प्रसाद के तब के अनेक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों मसलन बेक जूलियस, सजल चक्रवर्ती, अरुमुगम, फूलचंद सिंह, महेश प्रसाद और एसएन दुबे जैसों को ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी के आरोप में ही वर्षों जेल में रहना पड़ा था। 

उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में पहली बार लालू यादव को 03 अक्टूबर, 2013 को 5 साल की सजा हुई। 2023 तक अन्य चार मामलों में भी उन्हें कोर्ट दोषी करार कर सजा सुना चुका है। भ्रष्टाचार के पांच-पांच मामलों में लालू प्रसाद के सजायाफ्ता होने के बावजूद उनके परिजन और उनका दल सदाचारी बनने का ढोंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील