लाइव न्यूज़ :

बिहार के अंकित ने भारतीय सूचना सेवा की परीक्षा में किया टॉप, कुल 100 अंकों में से हासिल किये 76 अंक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2023 11:28 IST

बिहार के सीवान जिले के पचलखी गांव के रहने वाले अंकित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय सूचना सेवा की परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के रहने वाले अंकित कुमार ने भारतीय सूचना सेवा की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया आईआईएस टॉपर बने अंकित कुमार ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता की शिक्षा ली हैअंकित ने आईआईएमसी से शिक्षा पूरी करने के बाद पीटीआई से करियर की शुरूआत की थी

दिल्ली:बिहार के सीवान जिले के पचलखी गांव के रहने वाले अंकित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में सफल हुए अंकित पेशे से पत्रकार हैं और उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पढ़ाई की है।

अंकित की इस सफलता पर न केवल उनके माता-पिता अंजनी वर्मा और अतुल कुमार प्रसन्न हैं, बल्कि पूरे सीवान में खुशी की लहर है और अंकित के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। टॉपर अंकित कुमार को इस परीक्षा में कुल 100 अंकों में से 76 अंक प्राप्त हुए हैं।

आईआईएमसी से पत्रकारिता की शिक्षा पूरी करने के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से करियर की शुरूआत करने वाले अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पत्नी रितिका और भाई अखिल को देते हुए कहा, "निश्चित रूप से यह मेरे लिए खुशी का पल है। मेहनत से कई गई पढ़ाई के बाद मुझे भारतीय सूचना सेवा के माध्यम से देश सेवा का मौका मिला है। इस कारण से यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल है। यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के बाद मेरा इंटरव्यू अच्छा रहा था। इस कारण से मुझे उम्मीद थी कि भारतीय सूचना सेवा की इस प्रतियोगिता में मुझे सफलता मिलेगी लेकिन मैं टॉप करूंगा, ऐसा सोचा नहीं था। परीक्षा परिणाम आने के बाद जब मुझे पता चला कि मैंने टॉप किया है तो परिणान की खुशी दोगुनी हो गई।"

अंकित ने अपनी शुरूआती पढ़ाई बिहार के सीवान से पूरी की है। उन्होंने हाईस्कूल पचलखी से मैट्रिक किया है और सीवान के डीएवी कॉलेज से इंटरमीडियट की परीक्षा पास की है। उसके बाद उनका चयन भारतीय जनसंचार संस्थान के लिए हुआ, जहां से उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की थी। भारतीय सूचना सेवा की इस परीक्षा में सफलता पाने के बाद अह अंकित का पदस्थापन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाली विभिन्न इकाइयों में होगा।

मालूम हो कि अंकित कुमार के साथ नागपुर के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ खेकड़े ने यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की परीक्षा में 75 अंकों के साथ देश में दूसरे स्थान पर रहे हैं। सौरभ खेकड़े लोकमत समाचार में भी काम कर चुके है।आईआईएस के वरिष्ठ स्तर के 34 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया के नतीजे गुरुवार को जारी किए गये।

वर्ष 2021 में इस नियुक्ति प्रकिया का विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें देश भर से करीब 2 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उनमें से करीब 200 को साक्षात्कार के लिए यूपीएससी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में 14 से 19 मार्च को आमंत्रित किया गया था। भारतीय सूचना सेवा भारतीय प्रशासनिक सेवा का ही एक अंग है, जो केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आती है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगInformation and Broadcasting Ministerआईआईएमसीसिवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए