लाइव न्यूज़ :

बिहारी बाबू के बेटे ने पटना की बांकीपुर विधासनसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, कहा-बिहार को काम करने वाली सरकार चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2020 18:09 IST

पूनम सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर की जनता बदलाव चाहती है और उनका बेटा यहां के लोगों को यहीं बदलाव देने आया है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता 15 सालों से देख रही है कि उनके क्षेत्र में कितना काम हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देलव सिन्हा ने आज राजनीति में कदम रखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन दाखिल करने के बाद लव सिन्हा ने कहा कि बिहार को काम करने वाली सरकार चाहिए

पटना: पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा यानि बिहारी बाबू के बेटे लव सिन्हा ने आज राजनीति में कदम रखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन दाखिल करने के बाद लव सिन्हा ने मीडिया के साथ संक्षिप्त बातचीत में कहा कि बिहार को काम करने वाली सरकार चाहिए. इस मौके पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा तो मौजूद नहीं थे, लेकिन मां पूनम सिन्हा बेटे के साथ पहुंची. लव सिन्हा के नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी मां पूनम सिन्हा ने कहा कि सफलता तो ऊपर वाले के हाथ में है.

पूनम सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर की जनता बदलाव चाहती है और उनका बेटा यहां के लोगों को यहीं बदलाव देने आया है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता 15 सालों से देख रही है कि उनके क्षेत्र में कितना काम हुआ है. जनता हर चीज का आंकलन कर रही है. वहीं केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर फिल्म अभिनेता व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की धर्मपत्नी पूनम सिन्हा ने रविशंकर प्रसाद पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जीत उनको मुबारक, क्योंकि सारी दुनिया जानती है कि की कैसे जीते है क्योंकि बिहारी बाबू को यहां पर कोई माई का लाल नहीं हरा सकता है. कभी ऐसा होता है हाथी को चींटी भी बराबर कर देती है. यहां बता दें कि लव सिन्हा की उम्मीदवारी पर हमला बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि नितीन के खिलाफ कौन हैं मैं नाम नही लूंगा पिता हमसे हारे और पुत्र नितिन नवीन से हारेंगे. 

वहीं दूसरी ओर बांकीपुर से ही भाजपा के उम्मीदवार नितिन नवीन ने लव सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग लैंड करते हैं और बाद में फ्लाई कर जाते हैं. मैं तो यहीं का हूं और यहीं रहूंगा. नितिन नवील ने गुरुवार को बांकीपुर से चौथी बार नामांकन किया था. इसबीच  पटना के सियासी गलियारे में लोग अब कयास लगा रहे हैं कि क्या सोनाक्षी सिन्हा चुनाव प्रचार के लिए बिहार आएंगी? ऐसा इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनाव 2019 में सपा के टिकट पर चुनाव लडी अपनी मां के लिए सोनाक्षी ने कई रैलियों में शिरकत की थी. तो लोग अब अंदाजा लगा रहे हैं कोरोना काल में हो रहे बिहार चुनाव में फिल्मी तडका लगना तय है. अपने भाई लव सिन्हा की सियासी पारी संवारने के लिए सोनाक्षी सिन्हा पटना में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती है. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. 

यहां बता दें कि बांकीपुर सीट पर लडाई दिलचस्प हो गई है. नितिन नवीन तीन बार से यहां से विधायक चुने जाते रहे हैं. यह सीट भाजपा का गढ रही है. लव सिन्हा की अपनी कोई राजनीतिक पहचान नहीं है. वो पिता की सियासी विरासत को संभालने उतर रहे हैं. इसी सीट पर पुष्पम प्रिया चौधरी भी चुनाव लड रही हैं. पुष्पम जदयू के पूर्व नेता बिनोद कुमार चौधरी की बेटी हैं और खुद को भावी सीएम उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य और भाजपा की नेता रहीं सुषमा साहू ने भी इसी सीट से निर्दलीय नामांकन भरा है. शत्रुघ्न सिन्हा पटना से कई बार सांसद रहे हैं. पिछले ही साल लोकसभा चुनावों से पहले ही उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था. शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं. 

उल्लेखनीय है कि बांकीपुर सीट कायस्थ बहुल इलाका है. लव सिन्हा भी कायस्थ हैं. इसी वजह से शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटे की लॉन्चिंग यहां से कराई है. 2015 के चुनावों में नितिन नवीन ने कांग्रेस के आशीष कुमार को 39 हजार 767 वोटों से हराया था. चूंकि, इस बार लडाई त्रिकोणीय है, इसलिए कांग्रेस को यहां जीत की संभावना लगती है. पुष्पम प्रिया और सुषमा साहू दोनों ही कायस्थ नहीं हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण