लाइव न्यूज़ :

बिहारः महिला से बंधक बनाकर किया गैंगरेप, पांच साल के बेटे को उतारा मौत के घाट 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2020 13:59 IST

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को भी जख्मी कर नहर में फेंक दिया. जब महिला बैंक से घर नहीं पहुंची तो घरवाले उसे खोजने निकले. परिजनों ने देखा कि नहर में महिला बेसुध पड़ी हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र में हवश के दरिन्दों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.अपराधियों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसके 5 साल के बेटे को उसके सामने ही मार डाला.

पटना: बिहार के बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र में हवश के दरिन्दों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसके 5 साल के बेटे को उसके सामने ही मार डाला. महिला अपनी छोटी बेटी के साथ बैंक जा रही थी. इसी बीच सुनसान जगह देखकर युवकों ने महिला को घेर लिया और उसके बेटे को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद रास्ते में रोकर युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. युवकों ने महिला के मासूम बेटे की हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को भी जख्मी कर नहर में फेंक दिया. जब महिला बैंक से घर नहीं पहुंची तो घरवाले उसे खोजने निकले. परिजनों ने देखा कि नहर में महिला बेसुध पड़ी हुई थी. उसकी बेटे की मौत हो चुकी थी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. 

पीड़िता काफी डरी हुई है. बेटे की हत्या गला दबाकर की गई है. होश में आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस थाने को दी. इधर घटना की सूचना मिलते पुलिस हरकत में आई पुलिस ने महिला के बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. इस सनसनीखेज मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. 

पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस परिजनों और पीड़िता का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में गुस्सा है. ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की है.

टॅग्स :गैंगरेपरेपहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए