लाइव न्यूज़ :

Bihar Weather Today: बिहार में पारा 44 डिग्री,  लू कहर से त्राहिमाम, 3 मई तक राहत की उम्मीद नहीं, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, जरूरी हो तो घर से बाहर निकले

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2024 15:51 IST

Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों में रेड अलर्ट, 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने पहली बार राज्य के कुछ जिलों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।अन्य जिलों में भी दिन गर्म रहने के आसार हैं। लू से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं।

Bihar Weather Today: बिहार में जारी प्रचंड लू के कहर से त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पारा 44 डिग्री पार चला गया है। जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में पारा 47 को भी पार कर भयावह स्थिति पैदा कर दी है। बिहार में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी 3 मई तक इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालात कुछ ऐसे हैं कि दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लू की लहर चल रही है और लोग हलकान हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सीवियर हीट वेव का दौर चल रहा है और भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने पहली बार राज्य के कुछ जिलों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों में रेड अलर्ट, 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी दिन गर्म रहने के आसार हैं। गर्मी इतनी है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और लू से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने अस्पतालों को भी अलर्ट मोड में रहने की हिदायत दी है। राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब नदियों पर भी पड़ने लगा है। गंगा के जलस्तर में भारी कमी देखी जा रही है। पटना के कई जगहों पर गंगा सिकुड़ती चली जा है। गंगा के आसपास के इलाकों में इसका काफी असर पड़ रहा है।

वहीं, सड़कों पर लॉकडाउन जैसे हालात हैं। प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्कूलों को सुबह के साढ़े 10 बजे से शाम 4 बजे तक बन्द रखने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। वहीं, तेज पछुवा हवा और लू के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एक तरफ सब्जियों की फसल बर्बाद हो रही है। सब्जियों की पैदावार प्रभावित हुई है और दाम आसमान छू रहे हैं।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण