Bihar Weather: पटना, औरंगाबाद, सीवान और शेखपुरा समेत कई अन्य जिले भीषण गर्मी की चपेट में, रोहतास में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, लोग परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 17, 2023 01:50 PM2023-04-17T13:50:37+5:302023-04-17T13:51:37+5:30

Bihar Weather: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Weather Patna, Aurangabad, Siwan and Sheikhpura grip severe heat Rohtas temperature 42-4 degree Celsius people worried | Bihar Weather: पटना, औरंगाबाद, सीवान और शेखपुरा समेत कई अन्य जिले भीषण गर्मी की चपेट में, रोहतास में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, लोग परेशान

पांच स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

Highlightsचिलचिलाती धूप से प्रदेश वासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।अगले तीन-चार दिन तक बिहार में गर्मी इसी तरह पड़ने की उम्मीद है।पांच स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

Bihar Weather: बिहार के पटना, रोहतास, औरंगाबाद, सीवान और शेखपुरा समेत कई अन्य जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। रोहतास जिले में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के साथ ही रविवार को यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं राज्य की राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चिलचिलाती धूप से प्रदेश वासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि राज्य सरकार के बिहारमौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) ने कहा है कि अगले तीन-चार दिन तक बिहार में गर्मी इसी तरह पड़ने की उम्मीद है। सोमवार को बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने बताया, ‘‘राज्य आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हमने जिलाधिकारियों को भी सलाह दी है कि वे अपने-अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करें।’’ रविवार को जहां राज्य के दस जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया वहीं पांच स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

बिहार के शेखपुरा, सीवान और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं खगड़िया में अधिकतम तापमान 41.8, गया में 41.7 और भोजपुर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि अभी राहत की उम्मीद नहीं है। 

Web Title: Bihar Weather Patna, Aurangabad, Siwan and Sheikhpura grip severe heat Rohtas temperature 42-4 degree Celsius people worried

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे