लाइव न्यूज़ :

Bihar Water Resources Department: वोट से गंगा नदी की तेज धार में गिरे मुख्य अभियंता अनवर जमील, लाइफ जैकेट और एनडीआरएफ की टीम ने बचाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2024 17:38 IST

Bihar Water Resources Department: वोट चला रहे एनडीआरएफ के जवान ने नाव को वापस तय रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। मुख्य अभियंता के मोबाइल पर फोन आया।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीआरएफ की टीम मौजूद थी।मुख्य अभियंता नदी से निकाल लिये गये।बिहार में गंगा नदी उफान पर है।

Bihar Water Resources Department:बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया में शनिवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनवर जमील गंगा नदी में डूबने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, मुख्य अभियंता अनवर जमील गोपालपुर बिंद टोली बांध के स्पर संख्या 9 में हुए कटाव की सूचना मिलने पर बोट से स्थलीय जांच करने जा रहे थे। इसी दौरान वह वोट से गंगा नदी की तेज धार में गिर गए। हालांकि वहां एनडीआरएफ की टीम मौजूद थी। लिहाजा मुख्य अभियंता नदी से निकाल लिये गये। बता दें कि बिहार में गंगा नदी उफान पर है।

गंगा नदी में ज्यादा पानी आने के कारण भागलपुर के नवगछिया के पास कटाव हो रहा है। नवगछिया के इस्माइलपुर बिंदटोली में कटाव का निरीक्षण करने के लिए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनवर जमील नाव पर सवार होकर निकले थे। स्पर संख्या 9 की नोज के पास नदी के पानी का काफी दबाव था। नदी की तेज धारा ने बोट को पानी कहलगांव की ओर धकेल दिया।

पानी के दबाव को देखकर वोट चला रहे एनडीआरएफ के जवान ने नाव को वापस तय रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। इसी बीच मुख्य अभियंता के मोबाइल पर फोन आया। जैसे ही उन्होंने एक हाथ से फोन रिसीव किया कि अचानक पानी में झटका आ जाने से वोट से वे फेंका गए  और गहरे पानी में चले गये। लेकिन लाइफ जैकेट पहने के कारण वे डूबने से बच गये।

वोट पर सवार एनडीआरएफ की टीमों के द्वारा तत्काल उन्हें तैर कर फिर से वापस बोट पर लाया गया। नवगछिया बाढ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य अभियंता ठीक हैं। पानी में डूबने के कारण थोड़ी घबराहट हुई थी। लेकिन टीम के द्वारा उन्हें बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी की तेज धारा में नाव काफी हिल रही थी। उस पर सवार लोगों को तेज झटके लग रहे थे।

टॅग्स :बिहारमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण