लाइव न्यूज़ :

Bihar voter verification: भय फैलाकर जनता को मत डराओ?, चिराग पासवान ने कहा- विपक्ष रुख से हैरान, निर्वाचन आयोग संवैधानिक निकाय, न कि सरकार का अंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2025 16:43 IST

Bihar voter verification: 17 अगस्त को सासाराम में गांधी द्वारा शुरू की जाने वाली ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ का उद्देश्य ‘लोगों में भय फैलाना और उन्हें गुमराह करना’ है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी और तेजस्वी यादव से मेरा बस एक ही सवाल है।कौन सा विभाग चुनाव से जुड़े मुद्दे पर बयान देने के लिए सक्षम है।अपनी सरकार से चर्चा के लिए सहमत होने का आग्रह करूंगा।

पटनाः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर संसद की कार्यवाही को ‘बाधित’ करने के लिए कांग्रेस नीत विपक्ष की आलोचना की और आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से शुरू की जा रही 15 दिवसीय यात्रा का उद्देश्य ‘भय फैलाना’ है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद अपनी पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। बिहार के हाजीपुर से सांसद चिराग ने कहा, ‘‘मैं विपक्ष के रुख से हैरान हूं, जो निर्वाचन आयोग द्वारा की गई प्रक्रिया पर चर्चा पर ज़ोर दे रहा है, जो एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है, न कि सरकार का एक अंग।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से मेरा बस एक ही सवाल है।

उन्हें बताना चाहिए कि उनके अनुसार कौन सा विभाग चुनाव से जुड़े मुद्दे पर बयान देने के लिए सक्षम है। अगर एसआईआर पर चर्चा हो तो सरकार की ओर से कौन सा मंत्री उचित रूप से जवाब देगा। अगर वे जवाब देते हैं, तो मैं खुद अपनी सरकार से चर्चा के लिए सहमत होने का आग्रह करूंगा।’’

पासवान ने आरोप लगाया कि 17 अगस्त को सासाराम में गांधी द्वारा शुरू की जाने वाली ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ का उद्देश्य ‘लोगों में भय फैलाना और उन्हें गुमराह करना’ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह विपक्ष की पुरानी चाल रही है। जब सीएए लाया गया था, तब उन्होंने बहुत हंगामा मचाया था।

यह कानून, जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण पड़ोसी देशों से भागे लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान करता है, काफी समय से लागू है। भारत में रहने वाले एक भी मुसलमान को उसकी नागरिकता से वंचित नहीं किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल लोकसभा चुनावों में, विपक्ष ने एक बार फिर अफवाह फैलाई और आरोप लगाया कि अपने लगातार तीसरे कार्यकाल में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान बदलने और वंचित वर्गों के लिए आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।’’

पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में सही कहा कि विपक्ष हमारे विदेशी विरोधियों की भाषा बोल रहा है, ‘जो हमें एक मृत अर्थव्यवस्था कहकर हमारी उपलब्धियों को कमज़ोर करने पर तुले हैं।’ उन्होंने कहा, ‘‘वह भी ऐसे समय में जब हम आत्मविश्वास के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यही वह भावना थी जिसने ऑपरेशन सिंदूर में हमारी शानदार सफलता सुनिश्चित की।’’ गौरतलब है कि ‘‘मृत अर्थव्यवस्था’’ का तंज हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया था, जो दावा करते रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सैन्य गतिरोध उनके ‘‘हस्तक्षेप’’ के बाद रुका था।

पासवान ने यह भी कहा, ‘‘चुनाव आयोग ने कभी नहीं कहा था कि अगर एसआईआर के तहत प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में लोगों के नाम गलत तरीके से हटा दिए गए हैं, तो वह सुधारात्मक कार्रवाई नहीं करेगा। यह विपक्षी दलों की विफलता है कि उनके बूथ-स्तरीय एजेंट दावे और आपत्तियां पेश नहीं कर पाए हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह प्रक्रिया बहुत ज़रूरी थी। एक व्यक्ति का नाम एक से ज़्यादा जगहों पर दिखाई देने के कई उदाहरण सामने आए हैं। मतदाता सूची में संशोधन किए बिना इसे कैसे ठीक किया जा सकता था।’’ 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चिराग पासवानतेजस्वी यादवचुनाव आयोगआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर