लाइव न्यूज़ :

14 अगस्त तक जवाब दें?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नोटिस, कहा- हम उत्तर देंगे, तेजस्वी यादव की तरह "नौटंकी" नहीं करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2025 15:23 IST

निर्वाची पदाधिकारी बांकीपुर ने विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर पूछा है कि आपका दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम क्यों है? इस संबंध में आप जवाब दें। विजय कुमार सिन्हा को 14 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलखीसराय, ईपिक नं०- आईएएफ3939337 में भी विजय कुमार सिन्हा का नाम अंकित है।विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व में भी दोनों जगह आपका नाम अंकित पाया गया। उपमुख्यमंत्री से इस मामले में जवाब देने को कहा है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर दो-दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम रखने का मामला उठाए जाने के बाद पटना के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता पटना सदर की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी बांकीपुर ने विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर पूछा है कि आपका दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम क्यों है? इस संबंध में आप जवाब दें। विजय कुमार सिन्हा को 14 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है।

182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सदर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के दौरान प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में 182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र सं0-405, मतदाता सूची क्रम सं0-757, ईपिक नं०-एएफएस0853341 पर अंकित है। इसके अतिरिक्त 168-लखीसराय विधान सभा क्षेत्र, लखीसराय, ईपिक नं०- आईएएफ3939337 में भी विजय कुमार सिन्हा का नाम अंकित है।

इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व में भी दोनों जगह आपका नाम अंकित पाया गया। इस संबंध में अपना जवाब दिनांक 14.08.2025 के अपराह्न 5.00 बजे तक निश्चित रूप से देने की कृपा की जाए ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 14 अगस्त शाम 5 बजे तक उपमुख्यमंत्री से इस मामले में जवाब देने को कहा है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बता दें कि तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस के नेताओं ने विजय सिन्हा पर दो-दो वोटर आईडी रखने का आरोप लगाया था। इस मामले में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पहले भी अपने नाम को हटाने के लिए आवेदन दिया था और 5 अगस्त को भी पुनः आवेदन किया गया है। दो वोटर आईडी की जानकारी के अनुसार, लखीसराय के कार्ड में उम्र 57 वर्ष और पिता का नाम शारदा रमन सिंह दर्ज है।

जबकि बांकीपुर के कार्ड में पिता का नाम शारदा रमन सिंह के साथ उम्र 60 वर्ष है। यह विवाद राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब इस पर चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट जवाब का इंतजार है। नोटिस मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दो वोटर आईडी रखने के मामले में भेजे गए नोटिस का वह जवाब देंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संवैधानिक पद पर रहते हुए कानून का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है और वह हर परिस्थिति में नोटिस का उत्तर देंगे। वहीं शहीद दिवस के अवसर पर विजय सिन्हा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद मार्च पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने इसे "नौटंकी" बताया। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि यह लोग लोकतंत्र और देश की जनता के साथ मजाक कर रहे हैं, उनका जनाधार खत्म हो रहा है और चुनाव आयोग की कार्रवाई से पहले ही वे परेशान हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर