लाइव न्यूज़ :

Bihar Voter List: फर्जी नाम हटेंगे तो डर विपक्ष को होगा?, तेजस्वी यादव पर जीतन राम मांझी का पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2025 15:53 IST

Bihar Voter List: तेजस्वी यादव की 20 महीने की सत्ता मांग को जीतन राम मांझी ने खारिज करते हुए कहा कि यह मांग गलत है, उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता लाठी में तेल डालने का काम करते थे।बिहार की स्थिति और भी खराब हो जाएगी।सीट शेयरिंग का फैसला एनडीए नेतृत्व करेगा।

पटनाः बिहार में मतदाता सूची के चल रहे पुनरीक्षण कार्य को लेकर विपक्ष के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर करारा जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री एवं हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि हम जानते हैं कि किन-किन क्षेत्रों में बोगस वोटर बने हैं, कहीं 25 हज़ार तो कहीं 30 हज़ार तक। जब ऐसे फर्जी नाम हटेंगे तो डर तो उन्हीं को होगा जो गलत हैं। अगर विपक्ष के पास सच है, तो डर क्यों? तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए मांझी ने कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि वे कलम बांट रहे हैं, जबकि वे असल में तलवार बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता लाठी में तेल डालने का काम करते थे, तेजस्वी को उनके नक्शे-कदम पर चलना चाहिए। तेजस्वी की 20 महीने की सत्ता मांग को मांझी ने खारिज करते हुए कहा कि यह मांग गलत है, उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है।

मांझी ने कहा कि तेजस्वी के पिता के शासनकाल में जंगलराज था, जिसे बिहार की जनता भलीभांति जानती है। आज भी राजद के लोग 70 फीसदी ज़मीन पर कब्जा जमाए हुए हैं और राज्य में हो रहे अधिकांश अपराध बलात्कार और हत्या के पीछे इन्हीं के लोग हैं। अगर इन्हें 10 महीने भी सत्ता मिल गई तो बिहार की स्थिति और भी खराब हो जाएगी।

बिहार में एनआरसी लागू करने की ओवैसी की मांग पर मांझी ने कहा कि उनके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। वहीं चिराग पासवान के सम्मेलन आयोजन और ‘स्वाभिमान के साथ समझौते’ की बात पर मांझी ने कहा कि वह एनडीए को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

सीट शेयरिंग का फैसला एनडीए नेतृत्व करेगा। पश्चिम बंगाल में महिला के साथ बलात्कार की घटना पर मांझी ने कहा कि वहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। ममता बनर्जी को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे