लाइव न्यूज़ :

बिहार मतदाता सूचीः वोटर लिस्ट से गायब होंगे 35.5 लाख नाम?, चुनाव आयोग आंकड़ों से हड़कंप और बवाल की उम्मीद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2025 15:51 IST

Bihar Voter List: 0.73 फीसदी फर्जी या दोहरे पंजीकरण वाले निकले हैं। अब तक कुल 83.66 फीसदी मतदाताओं ने गणना फॉर्म जमा कर दिया है, यानी 6.6 करोड़ से ज्यादा लोगों की जानकारी अपडेट हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे1.59 फीसदी मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि 2.2 फीसदी ने स्थायी रूप से स्थान बदला है।ईसीआईनेट नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक 5.74 करोड़ से ज्यादा फॉर्म अपलोड हो चुके हैं।नया सिस्टम है, जिसमें पहले की 40 अलग-अलग चुनावी ऐप्स को मिलाकर एकीकृत किया गया है।

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें 35.5 लाख मतदाताओं का नाम काटे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों ने हड़कंप मचा दिया है। गौर करने वाली बात है कि ये संख्या कुछ और बढ़ भी सकती है क्योंकि अभी 11.82 फीसदी मतदाताओं को अपना नामांकन फॉर्म भरना बाकी है। चुनाव आयोग के अधिकारिक बयान के मुताबिक 7.89 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 4.52 फीसदी यानी 35.5 लाख लोग या तो मर चुके हैं, या फिर बिहार छोड़कर कहीं और बस चुके हैं, या फिर एक से ज्यादा जगह पंजीकृत हैं। इनमें से 1.59 फीसदी मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि 2.2 फीसदी ने स्थायी रूप से स्थान बदला है।

इसके अलावा 0.73 फीसदी फर्जी या दोहरे पंजीकरण वाले निकले हैं। अब तक कुल 83.66 फीसदी मतदाताओं ने गणना फॉर्म जमा कर दिया है, यानी 6.6 करोड़ से ज्यादा लोगों की जानकारी अपडेट हो चुकी है। बचा है तो केवल 11.82 फीसदी का हिस्सा, जिनका या तो पता नहीं चल पाया या फिर दस्तावेज़ अधूरे हैं। ईसीआईनेट नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक 5.74 करोड़ से ज्यादा फॉर्म अपलोड हो चुके हैं।

यह वही नया सिस्टम है, जिसमें पहले की 40 अलग-अलग चुनावी ऐप्स को मिलाकर एकीकृत किया गया है। अब मतदाता नाम खोजने, फॉर्म भरने और दस्तावेज सत्यापन जैसे सभी काम इसी से होंगे। अब तीसरे चरण में लगभग 1 लाख बीएलओ फिर से निकलेंगे घर-घर, और उनके साथ होंगे सभी पार्टियों के 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट, जो हर दिन औसतन 50 फॉर्म वेरीफाई कर रहे हैं।

शहरी इलाकों के 5,683 वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए। मतदाता सूची की समीक्षा के दौरान मृत मतदाताओं, डुप्लीकेट मतदाताओं और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम कटने और नए मतदाताओं के नाम जुड़ने की प्रक्रिया नई नहीं है।

लेकिन बिहार के एसआईआर पर जिस तरह से विपक्ष ने सवाल उठाया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है, उससे एक बात साफ है कि भले ही सही मतदाताओं के नाम ही मतदाता सूची से कटा हो, लेकिन विपक्ष इसे एक बड़ा मुद्दा सत्तापक्ष और चुनाव आयोग के खिलाफ बनाएगा। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण के फैसले को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर है।

इसी बीच बिहार सरकार ने इसके लिए 51 करोड़ 68 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 30 अहम प्रस्तावों पर सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी। इस दौरान सरकार के निर्वाचन विभाग के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति देते हुए एसआईआर के लिए 51 करोड़ 68 लाख की राशि को मंजूरी दे दी।

इस राशि का इस्तेमाल विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मियों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी कर्मियों को 6 हजार रुपए की दर से भुगतान होगा। पुनरीक्षण में लगे 77895 बीएलओ और 8245 बीएलओ सुपरवाइजर को मानदेय दिया जाएगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगबिहारBJPआरजेडीलालू प्रसाद यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए