लाइव न्यूज़ :

बिहार वोटर लिस्टः 2-2 मतदाता पहचान पत्र, दीघा थाना में तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत, दोषी पाए जाने पर सजा?

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2025 17:49 IST

Bihar Voter List: कानून के जानकारों के अनुसार दो दो वोटर कार्ड रखने पर बीएनएस की धारा 182 और रिप्रजेंटेशन आफ पिपुल एक्ट की धाराएं 17 और 31 के तहत सजा हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देआवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।चुनाव आयोग ने भी तेजस्वी यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ दो-दो मतदाता पहचान पत्र रखने पर कार्रवाई करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मामले में चुनाव आयोग के नोटिस के बाद दीघा थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता राजीव रंजन ने आवेदन में आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव द्वारा दो मतदाता पहचान पत्र बनवाए गए हैं। दोनों मतदान पहचान पत्र एक ही विधानसभा क्षेत्र के हैं। उल्लेखनीय है कि इस मामले में चुनाव आयोग ने भी तेजस्वी यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कानून के जानकारों के अनुसार दो दो वोटर कार्ड रखने पर बीएनएस की धारा 182 और रिप्रजेंटेशन आफ पिपुल एक्ट की धाराएं 17 और 31 के तहत सजा हो सकती है। इसमें दोषी पाए जाने पर 5 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकता है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

तेजस्वी के अनुसार उन्होंने जो इफीक नंबर आरएबी2916120) शेयर किया, वो रिकॉर्डस में नहीं है। इसको संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी करते हुए ईपिक नंबर आरएबी2916120 का विवरण मांगा है ताकि इसकी जांच की जा सके।

चुनाव आयोग ने रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से उस मतदाता पहचान पत्र को जांच के लिए सौंपने को कहा है, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वह उनके पास है, जबकि वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया था। तेजस्वी यादव ने शनिवार को मतदाता पहचान पत्र संख्या जारी किया था।

जिसमें दावा किया गया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट में मतदाता सूची में उनका नाम गायब है। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे द्वारा सार्वजनिक करने के बाद उनके मतदाता पहचान पत्र संख्या को बदला गया। इसके बार तेजस्वी यादव को संबोधित एक पत्र में पटना सदर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट-सह-दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि हमारी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि 2 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने जिस मतदाता पहचान पत्र संख्या का उल्लेख किया था, वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई थी।

इसलिए आपसे अनुरोध है कि विस्तृत जांच के लिए मूल मतदाता पहचान पत्र सौंप दें। इसके बाद राजद नेता ने आरोप लगाया कि उनका मतदाता पहचान पत्र संख्या बदली गई है, लेकिन जिलाधिकारी त्यागराज एस एम ने इस दावे का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जो ईपीआईसी नंबर है, वही माननीय विपक्ष के नेता ने 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने हलफनामे में जमा किया था। अगर उनके पास किसी और नंबर वाला कोई और ईपीआईसी कार्ड है, तो यह जांच का विषय है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवचुनाव आयोगबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब