लाइव न्यूज़ :

बिहार में विधायकों के टूटने की संभावना पर विफरे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, कहा- मैं पर्दे में आग लगा दूंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2021 18:35 IST

बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की प्रतिमा यूपी में नहीं लगा पाने के बाद योगी सरकार के खिलाफ हमला बोलकर सुर्खियों में हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उन्हें महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है.सहनी काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने भाजपा को खुलेआम चेतावनी दे दी.एनडीए को अपना परिवार बताते हुए कहा कि हम सरकार से अलग नहीं हो रहे हैं.

पटनाः बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के पहले दिन एनडीए बैठक का बहिष्‍कार करने के बाद मुकेश सहनी के तेवर तीखे हैं. सहनी ने कहा कि ऐसे लोगों को मैं कहना चाहूंगा कि पर्दे के पीछे नहीं सामने आकर बात करनी चाहिए. अगर कोई ऐसा करता है तो मैं पर्दे में आग लगा दूंगा.

भाजपा और जदयू की ओर से लगातार मिल रही नसीहतों व महागठबंधन की ओर से मिल रहे ऑफर के बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख व राज्य के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी के विधायक मजबूती के साथ साथ खडे़ हैं. उन्होंने पार्टी में फूट डालनेवालों के खिलाफ सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जो पर्दे के पीछे से हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं.

उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि, पर्दे के पीछे से आग लगाने वाले लोग सामने आ जाएं वरना मैं वो सन ऑफ मल्लाह हूं जो पर्दे में आग लगा दूंगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के नाम के अनुसार सारे विधायक भी वीआइपी हैं. सभी विधायक एकजुट हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान सहनी काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने भाजपा को खुलेआम चेतावनी दे दी.

उन्होंने यह भी कहा कि सभी धर्म के लोग हैं और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. पिछले दिनों पार्टी विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह द्वारा एनडीए बैठक में शामिल न होने के फैसले का विरोध किए जाने पर उन्‍होंने कहा कि वीआईपी में सभी को बोलने की आजादी है. कोई भी अपनी राय रख सकता है. इस दौरान उन्होंने एनडीए को अपना परिवार बताते हुए कहा कि हम सरकार से अलग नहीं हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अगर समर्थन नहीं होता तो बिहार में सरकार चल कैसे रही है? गठबंधन में कुछ आंतरिक मामला है, जिसे हम सुलझा लेंगे. इससे पहले यह बात सामने आई थी कि वीआईपी के चारों विधायक और पार्टी अध्यक्ष के बीच मतभेद है. चारों विधायक भाजपा के साथ हैं. सहनी ने इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए कहा कि आज हमने अपने सभी विधायकों के साथ नाश्ता किया है.

सबके साथ बात हुई है और हमारी पार्टी में कोई मतभेद नहीं है. उल्लेखनीय है कि बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की प्रतिमा यूपी में नहीं लगा पाने के बाद योगी सरकार के खिलाफ हमला बोलकर सुर्खियों में हैं. उनकी पार्टी एनडीए विधायक दल की बैठक में भी शामिल नहीं हुई थी.

मुकेश सहनी के इस स्‍टैंड के बाद उन्‍हें जदयू और भाजपा की ओर से लगातार नसीहतें मिल रही हैं और तो और उनकी अपनी पार्टी वीआईपी के विधायक डॉ.राजू सिंह ने भी उनके फैसले को गलत ठहरा दिया था. वहीं मुकेश सहनी की नाराजगी को देखते हुए बिहार में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उन्हें महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है.

टॅग्स :मुकेश सहनीपटनाउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील