लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार पर विजय सिन्हा का हमला, बोले- "उनकी कुर्सी बहुत जल्दी जाने वाली है"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2022 19:21 IST

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अहंकारी हो गए हैं, उनके बयान में घमंड झलकता है और इतिहास गवाह है कि जब किसी का अहंकार अधिक हो जाए तो उनका अंत निश्चित है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि इनकी कुर्सी जाने वाली हैमुख्यमंत्री बहुत अहंकारी हैं, इतिहास गवाह है कि अहंकारी लोगों का अंत भी बहुत जल्दी होता हैविजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का जल्द ही राजद में विलय होने वाला है

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी जाने वाली है और बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अहंकारी हो गए हैं, उनके बयान में घमंड झलकता है और इतिहास गवाह है कि जब किसी का अहंकार अधिक हो जाए तो उनका अंत निश्चित है।

मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में जल्द ही सत्ता परिवर्तन होने वाला है। नीतीश कुमार के की पार्टी जदयू का राजद में विलय होने वाला है। इसलिए नीतीश कुमार गुस्से में हैं और भाजपा नेताओं के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जदयू का नामोनिशान मिट जाएगा। नीतीश कुमार ना तो मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगे और ना ही उनकी पार्टी ही बचेगी। नीतीश कुमार पहले से ही पद को सरेंडर कर चुके हैं। इनको जनता सबक सिखाएगी।

विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अपराध को बढ़ाने वाली पार्टी को जनता माफ नहीं करेगी। गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जनता इनको सबक सिखाएंगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह के राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठाने से पहले उन्हें देखना चाहिए कि उन्होंने भारत के लिए क्या काम किए हैं?

उन्होंने कहा कि अमित शाह के कारण आज देश में आतंकवादियों की कमर टूट गई है। एक नए भारत का उदय हुआ, जिसमें कश्मीर पूर्ण रूप से भारत का हिस्सा बन गया। फिर भी वह अमित शाह के काम पर सवाल उठाते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस जेपी को नीतीश कुमार अपना आदर्श मानते हैं, वो शायद यह भूल गए कि जेपी ने अपने आंदोलन की शुरूआत उसी गुजरात से की थी, जहां से अमित शाह और मोदी आते हैं। उसके बाद बिहार में इस आंदोलन ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया।

विजय सिन्हा ने कहा कि सबको ठगने की आदत नीतीश कुमार की हमेशा से रही है। खुद उनके बड़े भाई लालू प्रसाद ने कहा था कि ऐसा कोई सगा नहीं है,जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं है। अपनी राजनीति के लिए उन्होंने जेपी को भी नहीं छोड़ा। जेपी जातिवादी राजनीति के खिलाफ थे, जबकि उनके दोनों प्रमुख शिष्य जातिवादी की राजनीति ही करते रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?