लाइव न्यूज़ :

बिहार: विजय कुमार सिन्हा ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर कहा, "नीतीश सरकार भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का जमावड़ा है, धीरे-धीरे खुल रही है पोल"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 2, 2022 18:03 IST

बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले सुधाकर सिंह के प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि नीतीश सरकार आकंठ अपराधियों और भ्रष्ट नौकरशाही में डूबी हुई है। इसलिए इस सरकार के हर फैसलों को पड़ताल किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से करवानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देविजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश सरकार में लगा है अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ानीतीश-तेजस्वी की सरकार आकंठ अपराधियों और भ्रष्ट नौकरशाही में डूबी हुई है इस सरकार के सिद्धांत विहीन राजनीति के कारण बीते दो महीने में दो मत्रियों ने इस्तीफा दिया है

पटना: बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने काफी कड़ी टिप्पणी करते हुए नीतीश सरकार को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा बता दिया है। इतना ही नहीं विजय सिन्हा ने कहा कि अभी तो नीतीश सरकार की ओर भी परतें खुलनी बाकी है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार आकंठ अपराधियों और भ्रष्ट नौकरशाही में डूबी हुई है और इस सरकार के हर फैसलों को पड़ताल किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से करवानी चाहिए। विजय कुमार सिन्हा ने अपने ट्वीटर हैंडल से खुद का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "सिद्धांत विहीन राजनीति के कारण कई अपराधिक और भ्रष्टाचार आचरण वाले मंत्रियों से आपको इस्तीफा लेना पड़ रहा है। विधायिका जब भ्रष्टाचार पर प्रश्न उठाता है तो भ्रष्ट पदाधिकारियों को संरक्षित करने और उत्साहित करने का कार्य किया जाता है।"

इतना ही नहीं अपने वीडियो में विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि जब से यह सरकार बनी है, बिहार की जनता इससे त्रस्त है। कोर्ट से वारंट निकलता है तब इस सरकार के दागी मंत्री इस्तीफा देते हैं। सुधाकर सिंह ने अपने मंत्रालय को चोरों का अड्डा बताया था। भ्रष्टाचार से परेशान होकर अंत में सुधाकर सिंह ने यहां तक कह दिया कि हम चोरों के सरदार हैं, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नींद नहीं खुली।

सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर विजय कुमार सिन्हा के अलावा बिहार भाजपा के अन्य नताओं का भी बयान आ चुका है और सभी ने एक स्वर से नीतीश सरकार के खिलाफ सुधाकर सिंह के इस कदम का स्वागत किया है। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से खुद का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "2 माह में बिहार सरकार का दूसरा विकेट गिरा। अभी नीतीश कुमार की और फजीहत होना बाकी है। यह लड़ाई अब जगता बाबू बनाम नीतीश कुमार की लड़ाई में बदल गई है। अगला विकेट जगता बाबू का भी हो सकता है?"

मालूम हो कि नीतीश सरकार का मंत्री पद ठुकराने वाले राजद विधायक सुधाकर सिंह राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं और उन्होंने बाकायदा प्रेस में आकर कहा था कि नीतीश सरकार के लिए समस्‍या नहीं बनना चाहते हैं। सुधाकर सिंह ने कहा था कि हम कृषि मंत्रालय की बात को अब आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। वैसे किसानों की समस्या और कृषि विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर मैंने कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी बात की थी, लेकिन जब मेरी बातों को ध्यान से नहीं सुना गया तो मैंने कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूJDUJagdanand Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम