लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा को लेकर राजद और भाजपा में वाकयुद्ध, विशेष सत्र 24 अगस्त को, आखिर क्या है पूरा माजरा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2022 18:14 IST

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानमंडल का विशेष सत्र आगामी 24-25 अगस्त को बुलाया गया है। 4 दर्जन से अधिक सदस्यों ने बिहार विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशक्ति यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमा का पद होता है।माननीय सदस्य हो, मुख्यमंत्री हो या विधानसभा अध्यक्ष हो सभी नियम से बंधे होते हैं।24 से सदन की कार्यवाही शुरू हो रही है।

पटनाः बिहार विधानमंडल विशेष सत्र 24 अगस्त को होने वाला है। जिसमें नए विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति का चुनाव होना है। लेकिन सत्र की बैठक शुरू होने से पहले अभी तक विधानसभा अध्यक्ष के पद से विजय कुमार सिन्हा ने अपना इस्तीफा नहीं दिया है।

इसको लेकर राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा है कि जब विधानसभा अध्यक्ष को लेकर अविश्वास प्रस्ताव दिया गया है तो फिर किन कारणों से उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। उन्हें कुर्सी पर नहीं बैठना है। सदन की कार्यवाही को उपाध्यक्ष संचालित करेंगे। 

शक्ति यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमा का पद होता है और जब नई सरकार बन गई है तो उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। बिहार विधानसभा का संचालन नियमावली से बंधा होता है। माननीय सदस्य हो, मुख्यमंत्री हो या विधानसभा अध्यक्ष हो सभी नियम से बंधे होते हैं।

उन्होंने कहा कि 4 दर्जन से अधिक सदस्यों ने बिहार विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। नियम साफ है कि जब विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है तो 14 दिन के अंदर लाया जाता है। 24 से सदन की कार्यवाही शुरू हो रही है। ऐसे में विजय कुमार सिन्हा कुर्सी पर नहीं बैठ सकते हैं।

उन्होंने भाजपा को थेथरोलॉजी में पीएचडी करनेवाला बता दिया। जिसका अब भाजपा की तरफ के करारा जवाब दिया गया है। भाजपा की तरफ से बात करते हुए पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि राजद के लोगों को सबसे विधानसभा के नियमावली का अध्ययन करने की जरुरत है।

जिसमें स्पष्ट लिखा गया है कि अगर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है तो जब तक उस पर चर्चा नहीं होती है, तब तक वह अपने पद पर बना रह सकता है। नियम के अनुसार यह चर्चा तभी संभव है, जब सदन की बैठक बुलाई जाए और उसमें विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो।

अगर विजय कुमार सिन्हा को कम वोट मिलेंगे तो वह खुब ब खुद पद से हट जाएंगे। लेकिन जब तक वोटिंग नहीं होती है, उन्हें पद से हटाया नहीं जा सकता है। उल्लेखनीय है राजद और जदयू की सरकार बनते ही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर लगातार इस बात का दबाव दिया जा रहा है कि वह अपने पद से इस्तीफा दें दे।

ताकि उनकी जगह किसी दूसरे को इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया जाए। लेकिन विजय सिन्हा ने साफ कर दिया है कि विधानसभा के सत्र आरंभ होने तक अपना इस्तीफा नहीं सौंपेंगे। बिहार विधानमंडल का विशेष सत्र आगामी 24-25 अगस्त को बुलाया गया है। 

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप