लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: हाय-हाय कर रहे हो…, राजद विधायक रेखा देवी पर भड़के सीएम नीतीश, कहा- अरे महिला हो कुछ आता है, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 24, 2024 12:57 IST

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग करते हुए जोरदार हंगामा मचाया।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Vidhan Sabha Monsoon Session: केंद्र ने बिहार को जो दिया है, उसका डंका बज रहा है।Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: बजट में बिहार को मिले सौगात से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गदगद दिखे। Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: दिल्ली के संसद में विकास की राशि के लिए बिहार का डंका बज रहा था।

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र चल रहा है। 5 दिनों तक चलने वाले बिहार विधान सभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के नेता पर भड़क गए। नीतीश ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता जातिगत जनगणना है। विपक्ष के विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव भड़क गए। सीएम नीतीश राजद की विधायक रेखा देवी पर भड़क गए। आप लोग सुनना नहीं चाहते हैं। 2005 से महिला को बढ़ाया है। 

सीएम नीतीश राजद की विधायक रेखा देवी पर कहा कि  आप लोग हाय-हाय कर रहे हो। महिला हो कुछ आता है। विधानसभा में महिला विधायक पर हत्थे से नीतीश कुमार उखड़ गए। कहा कि महिला हो... कुछ जानती हो...चुप रहो... 2005 से पहले कुछ बोलने को मिलता था? विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग करते हुए जोरदार हंगामा मचाया।

बजट में बिहार को मिले सौगात से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गदगद दिखे। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में कहा कि केंद्र ने बिहार को जो दिया है, उसका डंका बज रहा है। जब विपक्ष बिहार के सदन में झुनझुना दिखा रहा था उसी वक्त दिल्ली के संसद में विकास की राशि के लिए बिहार का डंका बज रहा था।

केंद्र सरकार ने आज बता दिया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो एनडीए की सरकार है उसकी दक्षता पर भरोसा जताया। इससे पहले कभी केंद्रीय बजट में बिहार के लिए इतनी बड़ी घोषणाएं नहीं हुई थीं। वहीं, सदन में बिहार लोक परीक्षा विधेयक 2024 पेश किया। इसमें पेपर लीक करने पर 10 साल जेल से लेकर 1 करोड़ रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

बिल के मुताबिक पेपर लीक को सीरियस क्राइम माना जाएगा। यह नियम राज्य सरकार की तरफ से आयोजित होने वाली सभी परीक्षा में लागू होंगे। इसके तहत डीएसपी रैंक के अधिकारी मामले की जांच करेंगे। इसके अलावा बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा संशोधन विधेयक 2024, बिहार नगर पालिका संशोधन विधायक 2024 सदन में लाया गया।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप